1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold-Silver Rate: सिर्फ 2 दिन में चांदी 3200 रुपये सस्ती, सोने में आई इतनी बड़ी गिरावट

Gold-Silver Rate: सिर्फ 2 दिन में चांदी 3200 रुपये सस्ती, सोने में आई इतनी बड़ी गिरावट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 11, 2022 05:48 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 06:46 pm IST

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के मजबूत रोजगार के आंकड़ों ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में आक्रामक रूप से बढ़ोतरी की आशंका को बढ़ा दिया है।

gold-silver rate - India TV Hindi
gold-silver rate Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • आज चांदी 1,071 रुपये गिरकर 58,652 प्रति किलोग्राम पर आ गई
  • अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट
  • डॉलर में मजबूती के परिदृश्य के बीच सोने में गिरावट आई

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट का दौर आज मंगलवार को दूसरे दिन जारी रहा। पिछले दो दिन में चांद की कीमत में करीब 3200 रुपये की गिरावट आ चुकी है। दरअसल, आज चांदी 1,071 रुपये गिरकर 58,652 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 59,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। सोमवार को भी चांदी की कीमत में 2,121 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी। इस तरह सिर्फ दो दिन में चांदी की कीमत में 3000 रुपये से अधिक गिरावट आ गई है।

सोना इतने रुपये हुए सस्ता

अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 343 रुपये टूटकर 51,105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपये गिरकर 51,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी के साथ 1,664.3 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी नुकसान के साथ 19.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर में मजबूती तथा ऊंची ब्याज दरों के परिदृश्य के बीच सोने में गिरावट आई। ’’

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के सौदे कम किये जाने से वायदा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 145 रुपये घटकर 50,878 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी के लिए सोने का भाव 145 रुपये या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,878 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,822 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,672.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 652 रुपये टूटकर 58,450 रुपये प्रति किलोग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का सौदा 652 रुपये यानी 1.1 प्रतिशत की नरमी के साथ 58,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 15,629 लॉट का कारोबार हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा