1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बोनस का तोहफा: इस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के 21.90 लाख पॉलिसीहोल्डर्स को मिलेंगे ₹4,102 करोड़

बोनस का तोहफा: इस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के 21.90 लाख पॉलिसीहोल्डर्स को मिलेंगे ₹4,102 करोड़

 Published : Jun 10, 2025 07:24 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 08:01 pm IST

कंपनी ने कहा है कि यह हमारे द्वारा पॉलिसियों पर घोषित किया गया अब तक का सबसे अधिक बोनस है। पॉलिसी बोनस उन पॉलिसीधारकों के लिए एक पुरस्कार है जो लंबे समय तक जुड़े रहते हैं।

कंपनी द्वारा घोषित सालाना बोनस हर चार साल में लगभग दोगुना हो गया है।- India TV Hindi
कंपनी द्वारा घोषित सालाना बोनस हर चार साल में लगभग दोगुना हो गया है। Image Source : PEXELS

अगर आप एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के पॉलिसीहोल्डर हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कंपनी ने अपने 21.90 लाख पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 4102 करोड़ रुपये बोनस देने का मंगलवार को ऐलान किया है। पीटीआई की खबर के हवाले से एचडीएफसी लाइफ ने 17 अप्रैल, 2025 को आयोजित कंपनी की बोर्ड मीटिंग में 4102 करोड़ रुपये के बोनस को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा है कि यह एचडीएफसी लाइफ द्वारा पॉलिसियों पर घोषित किया गया अब तक का सबसे अधिक बोनस है।

बोनस भुगतान कब किया जाएगा

खबर के मुताबिक,एचडीएफसी लाइफ की तरफ से इस घोषित कुल बोनस में से 3232 करोड़ रुपये की राशि चालू वित्तीय वर्ष में परिपक्वता भुगतान के हिस्से के रूप में पॉलिसियों को देय होगी और शेष राशि पॉलिसी लाभ के रूप में हासिल होगी और इसका भुगतान तब किया जाएगा जब ये लाभ भुगतान बाद के वित्तीय वर्षों में किए जाएंगे। एचडीएफसी लाइफ द्वारा घोषित सालाना बोनस हर चार साल में लगभग दोगुना हो गया है, इस प्रकार लाभ के साथ फंड प्रदर्शन और पॉलिसीधारक मूल्य में लगातार बढ़ोतरी को दर्शाता है।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद से सभी पात्र प्रतिभागी पॉलिसियों में कुल संचयी बोनस राशि 22,500 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है। एचडीएफसी लाइफ के नियुक्त एक्चुअरी, ईश्वरी मुरुगन ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एचडीएफसी लाइफ ने इस साल अपना अब तक का सबसे बड़ा बोनस घोषित किया है। पॉलिसी बोनस उन पॉलिसीधारकों के लिए एक पुरस्कार है जो लंबे समय तक जुड़े रहते हैं।

अपनी यात्रा के 25 वर्ष पूरे करने के साथ, हम सभी हितधारकों को मूल्य प्रदान करने के अपने वादे के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमारा प्रयास है कि हम अपने पॉलिसीधारकों और उनके परिवारों को जीवन बीमा के साथ वित्तीय रूप से सुरक्षित करें, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना कर सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें। 

99.68% का दावा निपटान अनुपात 

एचडीएफसी लाइफ ने वित्त वर्ष 2025 में व्यक्तिगत मृत्यु दावों में 99.68% का दावा निपटान अनुपात हासिल किया है। कंपनी ने 19,666 पॉलिसियों के तहत दावों का निपटान किया और मृत्यु दावा लाभ के रूप में कुल 2060 करोड़ रुपये का भुगतान किया। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट हासिल करने के बाद अगले कार्य दिवस के भीतर 99 प्रतिशत गैर-जांच दावों का भुगतान दावेदारों के खातों में कर दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा