1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Aadhaar Card: किराये के घर में रहते हैं तब भी बदल सकते हैं आधार का एड्रेस, UIDAI ने बताया ये प्रोसेस

Aadhaar Card: किराये के घर में रहते हैं तब भी बदल सकते हैं आधार का एड्रेस, UIDAI ने बताया ये प्रोसेस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 08, 2022 04:47 pm IST,  Updated : Mar 08, 2022 04:47 pm IST

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने रेंट पर रहने वाले लोगों के लिए एड्रेस अपडेट (Address Update) करने का एक नया प्रोसेस बताया है।

Aadhaar Card- India TV Hindi
Aadhaar Card Image Source : FILE

Highlights

  • UIDAI ने रेंट पर रहने वाले लोगों के लिए एड्रेस अपडेट (Address Update) करने का एक नया प्रोसेस बताया है
  • UIDAI के अनुसार आप घर बैठे ही आनलाइन अपने आधार में पता बदल सकते हैं
  • आप रेंट एग्रीमेंट के जरिए पता बदलना चाहते हैं तो आपको अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा

नई दिल्ली। आज के समय में आधार किसी भी आम नागरिक के लिए सबसे जरूरी कानूनी दस्तावेज माना जाता है। आधार आपका एक सिंगल दस्तावेज है जिसे पहचान के प्रमाण और आवास के ​प्रमाण दोनों के लिए प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन उन किरायदारों का क्या जो अपने किराए पर घर रह रहे हैं लेकिन उनके पास आवास का प्रमाण देने के लिए कोई दूसरा दस्तावेज नहीं है। इस मुश्किल को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने रेंट पर रहने वाले लोगों के लिए एड्रेस अपडेट (Address Update) करने का एक नया प्रोसेस बताया है। इसमें आप रेंट एग्रीमेंट यूज कर आधार में अपना पता बदल पाएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि रेंट एग्रीमेंट के माध्यम से आप कैसे अपना पता बदलवा सकते हैं।  

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

UIDAI के अनुसार आप घर बैठे ही आनलाइन अपने आधार में पता बदल सकते हैं। इसके लिए आपको स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। यदि आप रेंट एग्रीमेंट के जरिए पता बदलना चाहते हैं तो आपको अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा। इसके बाद उस डॉक्यूमेंट का पीडीएफ बनाकर अपडेट आधार की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

ये है प्रोसेस 

  1. सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है।
  2. इसके बाद होमपेज पर नजर आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर क्लिक करना होगा। 
  3. अब अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें।
  4. आधार कार्ड नंबर डालकर लॉग इन करें।
  5. इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
  6. ओटीपी दर्ज कर पोर्टल पर जाएं।

आधार सेंटर जा कर बदल सकते हैं पता

UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर से आधार अपडेशन या करेक्‍शन फॉर्म लेना होगा। यह फॉर्म वेबसाइट पर के डाउनलोड सेक्शन में मिलेगा। इसमें सभी जरूरी डिटेल्‍स भरकर सेंटर पर संबंधित व्‍यक्ति को देना होगा। साथ ही फॉर्म पर आपको जिस डिटेल को अपडेट करवाना चा‍हते हैं उसका उल्‍लेख करना होगा। साथ ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी समेत पैन कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी देनी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा