1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. पति-पत्नी दोनों को मिलेगा करोड़ों का कवर! LIC ने लॉन्च किए ये 2 नए धमाकेदार प्लान, जानिए कैसे उठाएं फायदा

पति-पत्नी दोनों को मिलेगा करोड़ों का कवर! LIC ने लॉन्च किए ये 2 नए धमाकेदार प्लान, जानिए कैसे उठाएं फायदा

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : May 27, 2026 10:43 pm IST,  Updated : May 27, 2026 10:43 pm IST

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने शादीशुदा कपल्स के लिए दो नए शानदार इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए हैं। अगर आप ऐसी पॉलिसी चाहते हैं जिसमें बचत के साथ मजबूत लाइफ कवर भी मिले, तो LIC के ये नए प्लान आपके काम आ सकते हैं।

LIC का नया नियम- India TV Hindi
LIC का नया नियम Image Source : PTI

अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने पति-पत्नी के लिए दो नए जॉइंट लाइफ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए हैं। इन योजनाओं में एक ही पॉलिसी के तहत दोनों को लाइफ कवर मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें गारंटीड रिटर्न और फिक्स्ड बेनेफिट्स भी दिए जाएंगे, यानी बाजार में उतार-चढ़ाव का आपकी बचत पर असर नहीं पड़ेगा।

जून 2026 से शुरू होंगी नई पॉलिसियां

LIC ने इन दोनों योजनाओं का नाम न्यू जीवन साथ सिंगल प्रीमियम और न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम रखा है। कंपनी के मुताबिक ये प्लान जून 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन्हें एजेंट, ब्रोकर और अन्य अधिकृत चैनलों के जरिए खरीद सकेंगे।

एक बार प्रीमियम भरें और पाएं लंबे समय का कवर

न्यू जीवन साथ सिंगल प्रीमियम प्लान में ग्राहक को सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा करना होगा। इसके बाद पूरी पॉलिसी अवधि तक दोनों को लाइफ कवर मिलेगा। LIC के अनुसार इस योजना में हर 1,000 रुपये के बेसिक सम एश्योर्ड पर 70 रुपये की गारंटीड एडिशन भी मिलेगी। इस प्लान में 10, 15, 20 और 25 साल तक की पॉलिसी अवधि चुनने का ऑप्शन मिलेगा। वहीं न्यूनतम सम एश्योर्ड 3 लाख रुपये रखा गया है।

किस्तों में प्रीमियम भरने वालों के लिए खास योजना

दूसरा प्लान न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम है। इसमें ग्राहक 5, 10 या 15 साल तक किस्तों में प्रीमियम भर सकते हैं। इस योजना में हर साल जमा किए गए प्रीमियम पर 7% तक गारंटीड एडिशन मिलेगा। अगर प्रीमियम भुगतान के दौरान पति या पत्नी में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है, तो बाकी प्रीमियम माफ कर दिया जाएगा। इससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम होगा।

एकमुश्त नहीं, किस्तों में भी मिलेगा पैसा

LIC ने इन योजनाओं में ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधा भी दी है। मैच्योरिटी या डेथ बेनेफिट की रकम एक साथ लेने के बजाय 5, 10 या 15 साल की किस्तों में भी ली जा सकेगी। इसके अलावा मौजूदा LIC पॉलिसीहोल्डर्स और मृत पॉलिसीधारकों के नॉमिनी को विशेष रिबेट का फायदा भी मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

LIC