1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. दरभंगा से रक्सौल, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर के रास्ते जयपुर के लिए चली नई अमृत भारत एक्सप्रेस- देखें स्टॉपेज और समय

दरभंगा से रक्सौल, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर के रास्ते जयपुर के लिए चली नई अमृत भारत एक्सप्रेस- देखें स्टॉपेज और समय

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 21, 2026 04:09 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 05:09 pm IST

बिहार के दरभंगा और राजस्थान की राजधानी जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन के बीच चलाई जाने वाली ये नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22 जून से हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी।

Amrit Bharat Express, darbhanga-khatipura Amrit Bharat Express, darbhanga-khatipura Amrit Bharat Exp- India TV Hindi
दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस Image Source : HTTPS://X.COM/ASHWINIVAISHNAW

Indian Railways: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार के दरभंगा और राजस्थान की राजधानी जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन के बीच चलाई जाएगी। ये नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22 जून से हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी। भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने इस नई ट्रेन का पूरा रूट, स्टॉपेज और समय की जानकारी साझा की है।

दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस

दरभंगा से खातीपुरा के लिए चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 19726, दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस 23 जून रविवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी। ये ट्रेन दरभंगा से सुबह 04.30 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन कमतौल से 04.52 बजे, जनकपुर रोड से 05.13 बजे, सीतामढ़ी से 06.05 बजे, बैरगनियां से 06.38 बजे, रक्सौल से 08.10 बजे, सिकटा से 08.30 बजे, नरकटियागंज से 10.15 बजे, बगहा से 11.10 बजे, कप्तानगंज से 13.10 बजे, गोरखपुर से 14.05 बजे, गोंडा से 16.40 बजे, बाराबंकी से 18.18 बजे, गोमतीनगर से 18.57 बजे, ऐशबाग से 19.20 बजे, उन्नाव से 21.08 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.05 बजे, इटावा से 23.55 बजे, दूसरे दिन टूण्डला से 02.05 बजे, ईदगाह आगरा से 03.05 बजे, भरतपुर से 04.00 बजे, मण्डावर महुवा रोड से 05.17 बजे, बांदीकुई से 07.20 बजे और दौसा से 07.55 बजे प्रस्थान करते हुए 08.40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस

खातीपुरा से दरभंगा के लिए चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 19725, खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जून से शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी। ये गाड़ी खातीपुरा से रात 22.30 बजे प्रस्थान करते हुए दौसा से 23.00 बजे, बांदीकुई से 23.30 बजे, दूसरे दिन मण्डावर महुवा रोड से 00.12 बजे, भरतपुर से 01.05 बजे, ईदगाह आगरा से 01.55 बजे, टूण्डला से 03.25 बजे, इटावा से 04.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.30 बजे, उन्नाव से 08.08 बजे, ऐशबाग से 09.50 बजे, गोमतीनगर से 10.41 बजे, बाराबंकी से 11.18 बजे, गोंडा से 12.37 बजे, गोरखपुर से 15.55 बजे, कप्तानगंज से 16.40 बजे, बगहा से 18.06 बजे, नरकटियागंज से 19.00 बजे, सिकटा से 19.25 बजे, रक्सौल से 20.00 बजे, बैरगनियां से 21.20 बजे, सीतामढ़ी से 22.15 बजे, जनकपुर रोड से 22.58 बजे और कमतौल से 23.50 बजे प्रस्थान करते हुए तीसरे दिन रात 00.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

नई अमृत भारत एक्सप्रेस में होंगे जनरल क्लास के 11 डिब्बे

पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि दरभंगा और खातीपुरा के बीच चलाई जाने वाली इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर क्लास के 8 डिब्बे, जनरल क्लास के 11 डिब्बे, 1 पेंट्रीकार और 1 एल.एस.एल.आर.डी डिब्बा समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।

ये भी पढ़ें-

छपरा और मऊ से दिल्ली के लिए चलाई गईं 2 नई ट्रेनें- चेक करें पूरा रूट, स्टॉपेज और समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा