1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. पीएम नरेंद्र मोदी 70+ लोगों के लिए आज लॉन्च करेंगे AB-PMJAY, कैसे कर सकते हैं अप्लाई

पीएम नरेंद्र मोदी 70+ लोगों के लिए आज लॉन्च करेंगे AB-PMJAY, कैसे कर सकते हैं अप्लाई

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 29, 2024 11:05 am IST,  Updated : Oct 29, 2024 11:05 am IST

1 सितंबर, 2024 तक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ कुल 29,648 अस्पताल जुड़े हुए हैं, जिनमें 12,696 प्राइवेट अस्पताल हैं, जहां PMJAY के तहत कवर व्यक्ति कैशलेस इलाज करा सकता है।

70+ लोगों के लिए आज लॉन्च होगा PM-JAY- India TV Hindi
70+ लोगों के लिए आज लॉन्च होगा PM-JAY Image Source : REUTERS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सभी 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। जी हां, पीएम मोदी धनतेरस के शुभ मौके पर बुजुर्गों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत हेल्थ कवरेज प्लान को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस योजना के शुरू होने के बाद देश के सभी आयवर्ग के 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को हर साल 5 लाख रुपये का मुफ्त हेल्थ इंश्योरेंस मिलना शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि सरकार की इस योजना से 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ बुजुर्गों को लाभ मिलेगा।

इन 3 राज्य के लोगों को नहीं मिल पाएगा लाभ

11 सितंबर, 2024 को हुई कैबिनेट की एक अहम मीटिंग में 70 साल से ऊपर के सभी लोगों को AB-PMJAY के तहत कवर करने का ऐलान किया गया था। बताते चलें कि दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इस योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकेगा क्योंकि यहां की सरकारों ने इस योजना को अभी तक शुरू नहीं किया है। आइए जानते हैं कि AB-PMJAY के तहत लाभ पाने के लिए 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोग कैसे अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए कैसे करें अप्लाई

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभ पाने के लिए आपको सबसे पहले PMJAY पोर्टल या आयुष्मान ऐप पर रजिस्टर करना होगा। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही इस योजना के तहत कवर है, उसे दोबारा अप्लाई करना होगा और नए कार्ड के लिए अपने आधार कार्ड के जरिए eKYC पूरा करना होगा। ऐसा करने से बुजुर्गों को अलग से 5 लाख रुपये का एडिशनल कवरेज मिलेगा। इसके अलावा, जो लोग ईएसआईसी और प्राइवेट कंपनियों के हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कवर हैं, वे भी इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

29,648 अस्पताल में कहीं भी करा सकते हैं फ्री इलाज

1 सितंबर, 2024 तक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ कुल 29,648 अस्पताल जुड़े हुए हैं, जिनमें 12,696 प्राइवेट अस्पताल हैं, जहां PMJAY के तहत कवर व्यक्ति कैशलेस इलाज करा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा