1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बिहार-झारखंड से तिरुपति बालाजी पहुंचना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की नई ट्रेन, चेक करें रूट और टाइम टेबल

बिहार-झारखंड से तिरुपति बालाजी पहुंचना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की नई ट्रेन, चेक करें रूट और टाइम टेबल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 01, 2026 07:34 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 07:34 pm IST

रक्सौल और तिरुपति के बीच शुरू की गई ये नई ट्रेन पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलती थी। हालांकि, बेहतर मांग को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को स्पेशल से रेगुलर करने का फैसला किया।

raxaul-tirupati express, tirupati-raxaul express, indian railways, train 17433, train 17434- India TV Hindi
रेलवे ने शुरू की नई ट्रेन Image Source : KONKAN RAILWAYS

भारतीय रेल ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल और तिरुपति के बीच नई ट्रेन शुरू कर दी है। ये नई ट्रेन रक्सौल से प्रत्येक गुरुवार और तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान करेगी। रक्सौल और तिरुपति के बीच चलाई जाने वाली ये ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, रायपुर, सिकंदराबाद के रास्ते से होते हुए आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचेगी। इस ट्रेन की मदद से बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचने में काफी सुविधा होगी।

तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को सुबह 8.15 बजे प्रस्थान करेगी ट्रेन

बताते चलें कि रक्सौल और तिरुपति के बीच शुरू की गई ये नई ट्रेन पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलती थी। हालांकि, बेहतर मांग को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को स्पेशल से रेगुलर करने का फैसला किया। ट्रेन नंबर- 17433, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन, 1 जून से प्रत्येक सोमवार को सुबह 08.15 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन बुधवार को 03.45 बजे धनबाद, 08.00 बजे झाझा, 08.51 बजे किउल, 10.40 बजे बरौनी, 12.15 बजे समस्तीपुर, 13.28 बजे दरभंगा और 14.55 बजे सीतामढ़ी रुकते हुए 17.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 

54 घंटे और 15 मिनट में पूरी होगी रक्सौल से तिरुपति तक की यात्रा

वापसी में, ट्रेन नंबर- 17434, रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन, 4 जून से प्रत्येक गुरुवार को आधी रात 03.15 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी और 04.42 बजे सीतामढ़ी, 07.00 बजे दरभंगा, 08.13 बजे समस्तीपुर, 09.20 बजे बरौनी, 10.38 बजे किउल, 12.20 बजे झाझा और 16.15 बजे धनबाद से होते हुए शनिवार को सुबह 09.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। इस नई ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी के 3, थर्ड क्लास एसी के 5, स्लीपर क्लास के 10, जनरल क्लास के 4 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 24 कोच होंगे। ये नई ट्रेन तिरुपति से रक्सौल तक की 2792 किमी लंबी यात्रा 56 घंटे और 45 मिनट में पूरा करेगी। रक्सौल से तिरुपति तक की यात्रा में 54 घंटे और 15 मिनट का समय लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा