1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, इन अवधि की FD पर घटाई ब्याज, चेक करें ताजा रेट

SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, इन अवधि की FD पर घटाई ब्याज, चेक करें ताजा रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jul 15, 2025 12:17 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 12:17 pm IST

एसबीआई में एफडी करने वालों के लिए बुरी खबर है। बैंक ने एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज घटा दिया है।

SBI- India TV Hindi
एसबीआई Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में लगातार तीन कटौती के बाद बैंकों ने एफडी पर ब्याज काफी घटाया है। हालांकि, यह सिलसिला अभी रुका नहीं है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बार फिर से एफडी पर ब्याज दरों में कमी की है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 46 दिनों से लेकर 1 वर्ष से कम अवधि की एफडी ब्याज दरों में 15 आधार अंकों (0.15%) की कमी की गई है। संशोधित एफडी दरें आज, यानी 15 जुलाई, 2025 से लागू हो गई हैं। 

किस अवधि के लिए कितनी घटी ब्याज दरें 

SBI ने सामान्य नागरिकों के लिए 46 दिनों से 179 दिनों की अवधि के लिए ब्याज दर 5.05% से घटाकर 4.90% कर दी है। 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि के लिए FD ब्याज दर 5.80% से घटाकर 5.65% कर दी है। 211 दिनों से 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए, बैंक ने सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.05% से घटाकर 5.90% कर दी है।

वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका 

वरिष्ठ नागरिकों के मामले में भी एफडीआई ने एफडी दरों में 15 आधार अंकों की कटौती की है। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 46 दिनों से 179 दिनों की अवधि के FD पर ब्याज दर 5.55% से घटाकर 5.40% कर दी है। 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि के लिए FD पर ब्याज दर 6.30% से घटाकर 6.15% कर दी गई है। 211 दिनों से 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए, बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.55% से घटाकर 6.40% कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा