1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ज्यादा ब्याज देने वाली इन स्पेशल एफडी में निवेश का आखिरी मौका, दिसंबर में समाप्त हो रही डेडलाइन

ज्यादा ब्याज देने वाली इन स्पेशल एफडी में निवेश का आखिरी मौका, दिसंबर में समाप्त हो रही डेडलाइन

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 10, 2023 10:39 am IST,  Updated : Dec 10, 2023 10:39 am IST

एसबीआई, आईडीबीआई और इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी की आखिरी तारीख 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। इन एफडी पर बैंकों की ओर से सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है।

FD - India TV Hindi
FD Image Source : FILE

अगर आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो अधिक ब्याज दर पाने का ये आखिरी मौका हो सकता है। एसबीआई, आईडीबीआई और इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी की आखिरी तारीख दिसंबर में समाप्त होने जा रही है। ऐसे अगर आप अधिक ब्याज पाना चाहते हैं तो अंतिम तारिख से पहले एफडी करा लें। 

एसबीआई अमृत कशल एफडी 

एसबीआई की 400 दिन वाली अमृत कशल एफडी पर 7.10 प्रतिशत की दर से सामान्य नागरिकों और 7.60 प्रतिशत की ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही है। इस स्कीम का फायदा 31 दिसंबर,2023 तक उठाया जा सकता है। अमृत कशल एफडी में आप ब्रांच, इंटरनेट बैंकिंग और एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। 

इंडियन बैंक स्पेशल एफडी 

इंडियन बैंक की ओर से पेश की जाने वाली स्पेशल एफडी 'इंड सुपर 400'और 'इंड सुप्रीम 300'में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2023 है। 'इंड सुपर 400' एक 400 दिन की एफडी है। बैंक द्वारा इसमें निवेशकों को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों 7.75 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 8.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 'इंड सुप्रीम 300' की मैच्योरिटी अवधि 300 दिन की है। इसमें सामान्य निवेशकों 7.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.8 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। 

आईडीबीआई बैंक उत्सव  एफडी 

आईडीबीआई बैंक की उत्सव एफडी में 375 और 444 दिन की मैच्योरिटी वाली एफडी ऑफर की जाती है। 375 दिन की एफडी में सामान्य निवेशकों को 7.10 प्रतिशत और वरिष्ठ निवेशकों को 7.65 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।  वहीं, 444 दिन की एफडी में सामान्य निवेशकों को 7.15 प्रतिशत और अतिवरिष्ठ निवेशकों को 7.65 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा