1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. स्मार्ट होम एप्लायंस जिसके बिना आपका किचन है अधूरा, जानिए कौन से है वो एप्लायंस

स्मार्ट होम एप्लायंस जिसके बिना आपका किचन है अधूरा, जानिए कौन से है वो एप्लायंस

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 28, 2022 05:16 pm IST,  Updated : Sep 28, 2022 05:16 pm IST

Smart Kitchen Appliances: मार्केट में ऐसे कई स्मार्ट किचन एप्लायंस मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपना समय बचा सकते हैं। इनका उपयोग करना बहुत आसान है।

स्मार्ट होम एप्लायंस...- India TV Hindi
स्मार्ट होम एप्लायंस जिसके बिना आपका किचन है अधूरा Image Source : INDIA TV

Highlights

  • वैक्यूम सीलिंग का इस्तेमाल कर आप खाने को लंबे समय तक के लिए सुरक्षित रख सकते हैं
  • एग बॉयलर अंडे उबालने में करता है मदद
  • 5 इन वन वेजिटेबल चॉपर सब्जियां काटना आसान बनाता है

Smart Kitchen Appliances: मार्केट में ऐसे कई स्मार्ट किचन एप्लायंस मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपना समय बचा सकते हैं। इनका उपयोग करना बहुत आसान है। इन दिनों वर्किंग विमेन के लिए घर और ऑफिस एक साथ संभालना थोड़ा चैलेंजिंग होता है। हमेशा महिलाएं ये चाहती है कि जल्द से जल्द वो अपने किचन का काम खत्म कर ऑफिस जाएं और शाम को भी जल्दी से खाना बनाकर आराम कर सके। अब ये पॉसिबल है। मार्केट में ऐसे कई स्मार्ट किचन एप्लायंस मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपना समय बचा सकते हैं। इनका उपयोग करना बहुत आसान है।

वैसे तो हमारे घर में फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर और माइक्रोवेव जैसे चीजें उपलब्ध है जिनका हम इस्तेमाल करते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ छोटे एप्लायंस के बारे में बताने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

वैक्यूम सीलर

वैक्यूम सीलिंग का इस्तेमाल कर आप खाने को लंबे समय तक के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। इससे खाना खराब नहीं होता है। वैक्यूम सीलर के सेटिंग की बात करें तो इसमें दो सीलिंग मोड होते हैं। पहला सूखे भोजन के लिए और दूसरा नम भोजन के लिए। ये साइज में छोटा होता है और किसी भी किचन में आसानी से फिट हो जाता है। ये वेट में बहुत हल्का और कॉम्पैक्ट होता है।  

एग बॉयलर

अंडे उबालने के लिए हम कुकड़ का इस्तेमाल करते हैं। कुकड़ में अंडे उबाले में अधिक समय नहीं लगता है लेकिन जब ये प्रोसेस सुबह सुबह फॉलो करना पड़ता है तो बहुत परेशानी होती है। लंबे समय के लिए एक चूल्हा पूरी तरह व्यस्त हो जाता है, लेकिन एग बॉयलर की मदद से आपका काम आसान हो सकता है। एग बॉयलर को इस्तेमाल करना इजी है। इसमें बार बार अंडे चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती है। जब अंडे उबल जाते हैं तो ये ऑटोमेटिक बंद हो जाता है।

5 इन वन वेजिटेबल चॉपर

सब्जियां काटना, खाना बनाने से भी लंबा प्रोसेस है। इसलिए सब्जियां काटने में बहुत सारा टाइम वेस्ट हो जाता है और किचन भी गंदा होता है, लेकिन अगर आप 5 इन वन वेजिटेबल चॉपर का इस्तेमाल करेंगे तो आपका काम बहुत आसान हो जाएगा। इससे सब्जियां आसानी से कट जाती है। आप जिस शेप में काटना चाहता है उस ब्लेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वेजिटेबल चॉपर के ब्लेड्स को आप कुछ ही सेकंड्स में बदल सकते हैं। साथ ही ये किचन को ज्यादा गंदा होने से बचाता है।  

इलेक्ट्रिक स्किलेट

खाना बनाने के बाद जब ठंडा हो जाता है तो उसे फिर से गर्म करने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्किलेट आपके बहुत काम आएगा। इसकी मदद से खाना तुरंत गर्म हो जाएगा। इसमें खाना पकाने के अलावा, बेक और डीप फ्राई भी कर सकते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल हॉट पॉट की तरह भी किया जा सकता है। ये नॉन स्टिक होता है और ऑटोमैटिक हीट कंट्रोल कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा