1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. रांची से कोडरमा, लखीसराय के रास्ते भागलपुर के लिए चलाई जाएंगी 2 स्पेशल ट्रेनें- टाइम टेबल और रूट की डिटेल्स आईं सामने

रांची से कोडरमा, लखीसराय के रास्ते भागलपुर के लिए चलाई जाएंगी 2 स्पेशल ट्रेनें- टाइम टेबल और रूट की डिटेल्स आईं सामने

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 19, 2026 04:38 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 04:38 pm IST

पूर्व मध्य रेलवे ने कोडरमा, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज के रास्ते रांची और भागलपुर के बीच 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

indian railways, special trains, ranchi, bhagalpur, Shravani Mela- India TV Hindi
रांची और भागलपुर के बीच चलाई जाएंगी 2 स्पेशल ट्रेनें Image Source : SOUTHERN RAILWAYS

इस साल गुरुवार, 30 जुलाई से पवित्र श्रावण मास की शुरुआत हो रही है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। भारतीय रेल ने श्रावण मास के दौरान भगवान शिव के भक्तों की बेहतर सुविधाओं के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में, भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने कोडरमा, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज के रास्ते रांची और भागलपुर के बीच 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे ने इन दोनों स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की हैं।

ट्रेन नंबर- 08690/08689, रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल

ट्रेन नंबर- 08690, रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई से लेकर 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को शाम 17.40 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 19.00 बजे मुरी, 20.25 बजे बोकारो स्टील सिटी, 20.58 बजे चन्द्रपुरा, 21.25 बजे गोमो, 21.45 बजे पारसनाथ, 22.13 बजे हजारीबाग रोड, 22.45 बजे कोडरमा, अगले दिन 01.06 बजे तिलैया, 01.28 बजे नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा, 02.40 बजे लखीसराय, 03.25 बजे किउल, 03.55 बजे अभयपुर, 04.50 बजे जमालपुर और 05.25 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

वापसी में, ट्रेन नंबर- 08689, भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 09.10 बजे भागलपुर से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 09.35 बजे सुलतानगंज, 10.15 बजे जमालपुर, 10.40 बजे अभयपुर, 11.40 बजे किउल, 11.52 बजे लखीसराय, 12.25 बजे शेखपुरा, 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा, 13.30 बजे तिलैया, 15.40 बजे कोडरमा, 16.10 बजे हजारीबाग रोड, 16.33 बजे पारसनाथ, 17.05 बजे गोमो, 18.53 बजे चन्द्रपुरा, 19.35 बजे बोकारो स्टील सिटी और 20.38 बजे मुरी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 22.20 बजे रांची पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में जनरल क्लास के 6 डिब्बे, स्लीपर क्लास के 7 डिब्बे और थर्ड एसी का 1 डिब्बा होगा।

ट्रेन नंबर- 08646/08645, रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 

ट्रेन नंबर- 08646, रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 27 जुलाई से लेकर 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शाम 17.30 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 19.10 बजे बरकाकाना, 20.22 बजे हजारीबाग टाउन, 22.40 बजे कोडरमा, अगले दिन 01.06 बजे तिलैया, 01.28 बजे नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा, 02.40 बजे लखीसराय, 03.25 बजे किउल, 03.55 बजे अभयपुर, 04.50 बजे जमालपुर और 05.25 बजे सुलतानगंज रुकते हुए सुबह 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 

वापसी में, ट्रेन नंबर- 08645, भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से लेकर 12 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह 09.10 बजे भागलपुर से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 09.35 बजे सुलतानगंज, 10.15 बजे जमालपुर, 10.40 बजे अभयपुर, 11.40 बजे किउल, 11.52 बजे लखीसराय, 12.25 बजे शेखपुरा, 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा,  13.30 बजे तिलैया, 15.40 बजे कोडरमा, 17.38 बजे हजारीबाग टाउन और 19.10 बजे बरकाकाना स्टेशनों पर रुकते हुए रात 21.40 बजे रांची पहुंचेगी। इस स्पेशल में जनरल क्लास के 4 डिब्बे, स्लीपर क्लास के 13 डिब्बे और थर्ड एसी का 1 डिब्बा होगा।

ये भी पढ़ें

चालू वित्त वर्ष में 6.5% से 6.8% की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, डेलॉयट की रिपोर्ट में सामने आईं अहम बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा