1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Aadhaar Card Update : आधार कार्ड में फोटो-पता जैसी डिटेल फ्री में अपडेट करानी है? बचे हैं सिर्फ कुछ दिन, जान लीजिए प्रोसेस

Aadhaar Card Update : आधार कार्ड में फोटो-पता जैसी डिटेल फ्री में अपडेट करानी है? बचे हैं सिर्फ कुछ दिन, जान लीजिए प्रोसेस

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 24, 2024 07:00 am IST,  Updated : Nov 24, 2024 10:10 am IST

आपके पास अभी फ्री में आधार कार्ड डिटेल अपडेट कराने का मौका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की लास्ट डेट को बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दिया है।

आधार कार्ड- India TV Hindi
आधार कार्ड Image Source : FILE

Aadhaar Card Update : अगर आपको अपने आधार कार्ड में फोटो-पता आदि अपडेट करना है, तो आप फ्री में करा सकते हैं। आपके पास अभी फ्री में आधार कार्ड डिटेल अपडेट कराने का मौका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की लास्ट डेट को बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दिया है। इस समयसीमा तक आप बिना कोई फीस दिये अपनी आधार कार्ड डिटेल अपडेट करा सकते हैं। आप माय आधार पोर्टल पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। अगर आपका आधार 10 साल पुराना है और आपने अभी तक कोई डिटेल अपडेट नहीं कराई है, तो आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

क्या-क्या करवा सकते हैं अपडेट

आधार कार्ड में आप फोटो, पता, लिंग, नाम, जन्मतिथि आदि बदलवा सकते हैं। इसके अलावा आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल भी बदलवा सकते हैं। आधार कार्ड डिटेल अपडेट करने के लिए आपको राशन कार्ड, वोटर आईटी, पासपोर्ट, एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। आप आसानी से आधार कार्ड डिटेल को ऑफलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा। ऑफलाइन आधार अपडेट कराने पर आपको 50 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।

आधार कार्ड डिटेल अपडेट कराने का प्रोसेस

  • स्टेप 1. सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है। 
  • स्टेप 2. अब आप ओटीपी के जरिए लॉग इन करें। 
  • स्टेप 3. इसके बाद आपकी प्रोफाइल दिखाई देगी। अब जो जानकारी आपको बदलनी है उसको अपडेट करें। 
  • स्टेप 4. अब इसका प्रूफ लगाकर सबमिट कर दें। डॉक्यूमेंट की साइज 2 एमबी से कम नहीं होनी चाहिए। फाइल फॉर्मेट JPEG, PNG या PDF हो।
  • कोई शुल्क न होने के कारण आपको कोई भुगतान नहीं करना होगा। आप केवल वही जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, जिनके लिए डेमोग्राफिक अपडेट की आवश्यकता नहीं होती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा