1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कौन ​बैंक वसूल रहा कितना चार्ज? SBI, HDFC, ICICI, Yes Bank और PNB का पूरा ब्योरा यहां

मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कौन ​बैंक वसूल रहा कितना चार्ज? SBI, HDFC, ICICI, Yes Bank और PNB का पूरा ब्योरा यहां

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 14, 2024 09:56 am IST,  Updated : Aug 14, 2024 09:57 am IST

एवरेज मिनिमम बैलेंस (AMB) वह न्यूनतम राशि है जिसे आपको अपने बचत खाते में बनाए रखना होता है, ताकि गैर-रखरखाव शुल्क से बचा जा सके।

Minimum Balance - India TV Hindi
मिनिमम बैलेंस Image Source : FILE

हाल ही में एक खबर आई थी कि मिनिमम बैलेंस नहीं रखनें पर सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों से करीब 8,495 करोड़ रुपये वसूले। इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी। आपको बता दें कि देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक (SBI) पिछले कुछ सालों से मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कोई शुल्क नहीं वसूल रहा है। हालांकि, कई दूसरे सरकारी बैंक यह चार्ज वसूल रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक 1,538 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला। आइए जानते हैं कि कौन बैंक मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कौन बैंक अभी क्या चार्ज वसूल रहा है। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

2020 से एसबीआई सेविंग अकाउंट में मिन​मम बैलेंस नहीं रखने पर कोई चार्ज नहीं वूसलता है। 

ICICI Bank

इस बैंक में न्यूनतम मिनिमम बैलेंस 5000 रुपये है। यह नहीं रखने पर 100 रुपये+ आवश्यक एमएबी में कमी का 5% पेनल्टी वूसला जाता है। 

HDCF Bank

एचडीएफसी बैंक में मेट्रो और शहरों  क्षेत्रों के लिए औसत मासिक बैलेंस 10,000 रुपये है, या एक वर्ष और एक दिन के लिए 1 लाख रुपये की एफडी। सेमी अरबन के लिए यह नियम 5,000 रुपये या 1 वर्ष 1 दिन की अवधि के लिए 50,000 रुपये की एफडी है। इसको मेनटेन नहीं करने पर एवरेज बैलेंस में कमी का 6% या 600 रुपये (जो भी कम हो) पेनल्टी वूसला जाता है।

PNB

खाते में न्यूनतम शेष राशि की न रखने पर पेनल्टी, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 400 रुपये, सेमी अरबन के लिए 500 रुपये और शहरी/मेट्रो क्षेत्रों के लिए 600 रुपये है।

Yes Bank

मिनिमम बैलेंस चार्ज: यस बैंक में मिनिमम बैलेंस को लेकर कोई चार्ज नहीं वसूला जाता है। 

Axis Bank

बेसिक सेविंग्स अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाता है। वहीं, मेट्रो और शहरी इलाकों में 600 रुपये से 50 रुपये के बीच, सेबी अरबन में 300 रुपये से 50 रुपये के बीच और ग्रामीण इलाकों में 150 रुपये से 75 रुपये के बीच पेनल्टी वूसला जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा