1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. सितंबर के पहले हफ्ते में बैंकों में है सिर्फ एक छुट्टी, न आएं व्‍हाट्सएप मैसेज और अफवाहों के बहकावे में

सितंबर के पहले हफ्ते में बैंकों में है सिर्फ एक छुट्टी, न आएं व्‍हाट्सएप मैसेज और अफवाहों के बहकावे में

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 30, 2018 05:51 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 05:51 pm IST

सोशल मीडिया, कुछ न्‍यूज वेबसाइट्स और व्‍हाट्सएप के जरिए ऐसी खबर फैलाई जा रही है कि अगले हफ्ते बैंक सिर्फ 2 दिन ही खुले रहेंगे। आप इस खबर पर भरोसा न करें। अगले हफ्ते बैंकों में सिर्फ एक दिन की छुट्टी जन्‍माष्‍टमी के उपलक्ष्‍य में 3 सितंबर को है।

Banks to remain open in September first week- India TV Hindi
Banks to remain open in September first week

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया, कुछ न्‍यूज वेबसाइट्स और व्‍हाट्सएप के जरिए ऐसी खबर फैलाई जा रही है कि अगले हफ्ते बैंक सिर्फ 2 दिन ही खुले रहेंगे। आप इस खबर पर भरोसा न करें। अगले हफ्ते बैंकों में सिर्फ एक दिन की छुट्टी जन्‍माष्‍टमी के उपलक्ष्‍य में 3 सितंबर को है। 3 सितंबर को भी देश के आधे राज्‍यों के सरकारी और निजी बैंक खुले रहेंगे। यह अफवाह ही है कि अगले हफ्ते एटीएम से कैश गायब हो जाएंगे क्‍योंकि बैंक बंद हैं। दरअसल, कुछ ही बैंक खुद से एटीएम में पैसे डालने का काम करते हैं। ज्‍यादातर बैंकों के एटीएम में पैसे डालने का काम आउटसोर्स्‍ड होता है।

किसी भी महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद ही रहते हैं और साप्‍ताहिक छुट्टी रविवार को होती है। यह जानकारी हर उस व्‍यक्ति के पास है, जिसका बैंक में खाता है। अब रही बात 4 और 5 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉइज एसोसिएशन के हड़ताल के आह्वान की तो इससे आम बैंकिंग ऑपरेशन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला। बैंकों के खुले रहने पर पैसों की निकासी, जमा, NEFT, RTGS आदि जैसे काम पहले की तरह ही होते रहेंगे। इन कामों में RBI के कर्मचारियों की कोई भूमिका नहीं होती।  

इसलिए, सोशल मीडिया और कुछ न्‍यूज वेबसाइट्स पर चल रही खबरों को लेकर आप चिंतित न हों। बैंक सितंबर के पहले हफ्ते में 3 सितंबर को छोड़कर आम दिनों की तरह ही काम करते रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा