1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. एफएआईसी की बैठक 25 मई को, ईटीएफ निवेश बढ़ाने पर होगा फैसला

एफएआईसी की बैठक 25 मई को, ईटीएफ निवेश बढ़ाने पर होगा फैसला

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 21, 2017 01:01 pm IST,  Updated : May 21, 2017 01:03 pm IST

ईपीएफओ की सलाहकार निकाय वित्त, निवेश व आडिट समिति एफएआईसी की बैठक 25 मई को होगी। ईटीएफ में निवेश सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

EPFO की एडवाइजरी बॉडी FAIC की बैठक 25 मई को, ईटीएफ निवेश बढ़ाने पर होगा फैसला- India TV Hindi
EPFO की एडवाइजरी बॉडी FAIC की बैठक 25 मई को, ईटीएफ निवेश बढ़ाने पर होगा फैसला

सूत्रों ने बताया कि एफएआईसी की बैठक 25 मई को होनी है। इसमें ईटीएफ में ईपीएफओ के निवेश पर स्थिति रिपोर्ट पेश की जाएगी और शेयरों में निवेश बढ़ाने के बारे में सदस्यों की राय ली जाएगी। एफएआईसी की सिफारिशों के आधार पर इस मामले में फैसला 26 मई को किया जाएगा। स्थिति रिपोर्ट के अनुसार ईपीएफओ ने अप्रैल 2017 तक ईटीएफ में 21,050 करोड़ रुपए का निवेश किया। इसमें से 18,182 करोड़ रुपए एसबीआई म्युचुअल फंड व 2,868 करोड़ रुपए यूटीआई म्युचुअल फंड के जरिए निवेश किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा