1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. पिछले साल के मुकाबले 10.5% बढ़े हैं घरों के दाम, RBI की क्‍वार्टरली हाउसिंग प्राइस इंडेक्‍स से हुआ खुलासा

पिछले साल के मुकाबले 10.5% बढ़े हैं घरों के दाम, RBI की क्‍वार्टरली हाउसिंग प्राइस इंडेक्‍स से हुआ खुलासा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 18, 2017 10:26 am IST,  Updated : Jul 18, 2017 12:27 pm IST

2017 की जनवरी-मार्च की तिमाही में देश के 10 प्रमुख शहरों में घरों के दाम में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में औसतन 10.5% का इजाफा हुआ है।

पिछले साल के मुकाबले 10.5% बढ़े हैं घरों के दाम, RBI की तिमाही हाउसिंग प्राइस इंडेक्‍स रिपोर्ट से हुआ खुलासा- India TV Hindi
पिछले साल के मुकाबले 10.5% बढ़े हैं घरों के दाम, RBI की तिमाही हाउसिंग प्राइस इंडेक्‍स रिपोर्ट से हुआ खुलासा

नई दिल्ली 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में देश के 10 प्रमुख शहरों में घरों के दाम में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में औसतन 10.5% का इजाफा हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यह जानकारी दी है। हालांकि, इससे पिछली अक्‍टूबर-दिसंबर तिमाही से तुलना की जाए तो घरों के दाम मामूली यानी 0.8% बढ़े हैं। RBI ने 2016-17 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2017) के लिए क्‍वार्टरली हाउसिंग प्राइस इंडेक्‍स (HPI) जारी किया है। यह इंडेक्स 10 प्रमुख शहरों-मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, कोलकाता, बेंगलुरु, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर और कानपुर के आवास पंजीकरण प्राधिकरणों से मिले सौदों के आंकड़े पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : लॉन्‍च हुई नई हाइब्रिड Swift, पेट्रोल पर देगी 32 किमी प्रति लीटर का माइलेज

RBI ने कहा कि सालाना आधार पर घरों के दाम 10.5% बढ़े हैं। मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर और कोच्चि में मकान 10% से अधिक महंगे हुए हैं। वहीं चेन्नई में आवास कीमतों में मामूली कमी आई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2017 में मुंबई में घरों के दाम 17.25% बढ़े हैं। कोच्चि में यह 27%, लखनऊ में 16%, कानपुर में 17% और बेंगलुरु तथा अहमदाबाद में 15-15% बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें : सिगरेट पर उपकर बढ़ाने के GST काउंसिल के फैसले से नहीं बढ़ेंगे दाम, वित्तमंत्री ने जताया भरोसा

कोलकाता में इनमें 9% का इजाफा हुआ है। दिल्ली में मकान खरीदना 3.5% तक महंगा हुआ है। जयपुर में मामूली बढ़ोतरी हुई। सिर्फ चेन्नई में ही मकान सस्ते हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा