Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. यहां हर महीने जमा करें 210 रुपए, 60 साल के बाद सरकार देगी 5,000 रुपए की पेंशन

यहां हर महीने जमा करें 210 रुपए, 60 साल के बाद सरकार देगी 5,000 रुपए की पेंशन

Written by: Manish Mishra Published : Jan 08, 2018 08:48 am IST, Updated : Feb 26, 2018 12:44 pm IST

अगर आप रिटायरमेंट के बाद यानी अपने बुढ़ापे में भी नियमित आय प्राप्‍त करना चाहते हैं तो यह स्‍कीम आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। सरकार की इस स्‍कीम में मात्र 210 रुपए महीना जमा कर आप रिटायरमेंट के बाद 5,000 रुपए प्रति माह प्राप्‍त कर सकते हैं।

Atal Pension Yojana- India TV Paisa
Atal Pension Yojana

नई दिल्‍ली। अगर आप रिटायरमेंट के बाद यानी अपने बुढ़ापे में भी नियमित आय प्राप्‍त करना चाहते हैं तो यह स्‍कीम आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। सरकार की इस स्‍कीम में मात्र 210 रुपए महीना जमा कर आप रिटायरमेंट के बाद 5,000 रुपए प्रति माह प्राप्‍त कर सकते हैं। यह स्‍कीम है अटल पेंशन योजना। आज हम आपको बताएंगे इसके जरिए कैसे अपने भविष्‍य को सुरक्षित बना सकते हैं।

हर महीने 5,000 रुपए पेंशन पाना है आसान

अगर आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5,000 रुपए प्राप्‍त करना चाहते हैं तो अटल पेंशन योजना का रुख कीजिए। इस योजना से अगर आप 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं और हर महीने 210 रुपए जमा करते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5,000 रुपए मिलेंगे।

कितनी हो सकती है पेंशन की रकम

अटल पेंशन योजना के तहत किसी व्‍यक्ति को 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक की पेंशन हर महीने मिल सकती है। हालांकि, प्रति महीने जमा की जाने वाली रकम व्‍यक्ति के उम्र पर निर्भर करता है। आप जितनी कम उम्र में इस योजना में निवेश की शुरुआत करेंगे, आपकी किस्‍त भी उतनी ही कम होगी। उम्र के साथ ही इसकी किस्‍त भी बढ़ती जाती है।

1,000 रुपए की पेंशन के लिए देने होंगे 42 से लेकर 291 रुपए

प्रति महीने 1,000 रुपए की पेंशन प्राप्‍त करने के लिए आपको अपनी उम्र के हिसाब से 42 रुपए से लेकर 291 रुपए प्रति माह जमा करवाना पड़ सकता है। आपको बता दें कि अगर, भगवान न करे, किस्‍त देने वाले व्‍यक्ति की किसी कारणवश मृत्‍यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को एकमुश्‍त 1,70,000 रुपए मिलेंगे।

2000 रुपए की पेंशन के लिए देने होंगे 84 रुपए से लेकर 528 रुपए प्रति माह

अगर आप हर महीने 2,000 रुपए की पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको हर महीने 84 रुपए से लेकर 582 रुपए तक की किस्‍त देनी होगी। आपकी मासिक किस्‍त आपकी उम्र पर निर्भर करती है। अगर इस दौरान व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी की मृत्‍यु हो जाती है तो उनके नॉमिनी को 3,40,000 रुपए एकमुश्त मिल जाएंगे।

हर महीने 5,000 रुपए की पेंशन के लिए देने होंगे 210 रुपए से लेकर 1454 रुपए

प्रति माह 5000 रुपए की पेंशन के लिए आपको हर महीने 210 रुपए से लेकर 1454 रुपए जमा करने पड़ सकते हैं। अगर इस दौरान व्‍यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो जाती है तो उनके नॉमिनी को 8,50,000 रुपए की एकमुश्त रकम मिलेगी।

मौत के बाद भी मिलेगी पेंशन

अटल पेंशन योजना के तहत सिर्फ जीते जी ही नहीं बल्कि मौत के बाद भी परिवार को मदद मिलती रहती है। अगर 60 साल से पहले ही योजना से जुड़े किसी व्‍यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो फिर उसकी पत्नी इस योजना में पैसे जमा करना जारी रख सकती है और 60 साल के बाद हर महीने पेंशन पा सकती है। दूसरा विकल्‍प यह है कि उस व्‍यक्ति की पत्नी अपने पति की मौत के बाद एकमुश्त रकम का दावा कर सकती है। अगर पत्नी की भी मौत हो जाती है तो एक एकमुश्त रकम उनके नॉमिनी को दे दी जाती है।

जानिए, कौन उठा सकता है अटल पेंशन योजना का फायदा

सरकार द्वारा शुरू की गई यह स्‍कीम समाज के कमजोर वर्ग के लिए है ताकि 60 साल के बाद उन्‍हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस योजना से 18 से 40 साल तक की उम्र के लोग जुड़ सकते हैं। इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना जरूरी है। इस योजना से जुड़ने के लिए बैंक में एक बचत खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement