1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. मुचुअल फंड में पैसा लगाने का बढ़ा ट्रेंड, 6 महीने में 66 लाख से ज्यादा नये फोलियो जुड़े

मुचुअल फंड में पैसा लगाने का बढ़ा ट्रेंड, 6 महीने में 66 लाख से ज्यादा नये फोलियो जुड़े

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 23, 2017 03:47 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 03:47 pm IST

मुचुअल फंड निवशकों के फोलियो की संख्या मार्च के अंत तक 55,399,631 थी जो सितंबर के अंत तक बढ़कर रिकॉर्ड 62,049,189 पर पहुंच गयी।

मुचुअल फंड में पैसा लगाने का बढ़ा ट्रेंड, 6 महीने में 66 लाख से ज्यादा नये फोलियो जुड़े- India TV Hindi
मुचुअल फंड में पैसा लगाने का बढ़ा ट्रेंड, 6 महीने में 66 लाख से ज्यादा नये फोलियो जुड़े

नई दिल्ली। निवेशकों के बीच मुचुअल फंड का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। शेयर बाजार रिकॉर्ड तेजी पर है लेकिन इसके बावजूद निवेशक मुचुअल फंड्स में पैसा लगाने से नहीं डर रहे हैं। चालू वित्तवर्ष 2017-18 की पहली छमाही में खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी के बदौलत मुचुअल फंड योजनाओं में 66 लाख से अधिक नये फोलियो जुड़े हैं।

किसी निवेशक विशेष को आवंटित खाता संख्या को फोलियो कहा जाता है। एक निवेशक के कई फोलियो हो सकते हैं। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी के आंकड़ों के अनुसार, मुचुअल फंड निवशकों के फोलियो की संख्या मार्च के अंत तक 55,399,631 थी जो सितंबर के अंत तक बढ़कर रिकॉर्ड 62,049,189 पर पहुंच गयी। यह कुल संख्या में 66.5 लाख बढ़ोतरी है।

बीएनपी परिबास मुचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी रितेश जैन ने कहा, फोलियो की संख्या में हुई ज्यादातर वृद्धि खुदरा क्षेत्र से है। यह शेयर, बैलेंस्ड और कर्ज श्रेणियों में देखा जा सकता है। शेयर बाजार में निवेश के लिए मुचुअल फंड को सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा