1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्‍ट्रेशन पेपर्स साथ रखने का झंझट खत्‍म

ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्‍ट्रेशन पेपर्स साथ रखने का झंझट खत्‍म

 Published : May 12, 2016 01:55 pm IST,  Updated : May 12, 2016 01:55 pm IST

NIC जल्‍द ही एक एम-परिवहन एप लाने की तैयारी कर रहा है जिसकी मदद से आप ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सभी जरूरी कागजात की डिजिटल कॉपी अपने पास संभाल कर रख सकते हैं।

Digital India: ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्‍ट्रेशन साथ रखने का झंझट खत्‍म, NIC जल्‍द पेश करेगी एम-परिवहन मोबाइल एप- India TV Hindi
Digital India: ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्‍ट्रेशन साथ रखने का झंझट खत्‍म, NIC जल्‍द पेश करेगी एम-परिवहन मोबाइल एप

नई दिल्‍ली। डिजिटल इंडिया के दौर में अब जल्‍द ही आपको ड्राइविंग लाइसेंस , रजिस्‍ट्रेशन पेपर और पॉल्‍यूशन सर्टिफिकेट कैरी करने के झंझट से निजाद मिल सकती है। नेशनल इंफॉर्मेटिक्‍स सेंटर(NIC) जल्‍द ही एक एम-परिवहन एप लाने की तैयारी कर रहा है जिसकी मदद से आप सभी जरूरी कागजात की डिजिटल कॉपी अपने पास संभाल कर रख सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस के मांगने पर यही डिजिटल कॉपी मान्‍य मानी जाएगी। इससे पहले तेलंगाना सरकार आरटीए एमवॉलेट नाम से एप लॉन्‍च कर चुकी है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पेश की जाने वाली एप पूरे भारत में मान्‍य होगी।

इसी साल लॉन्‍च होगी एम-परिवहन एप

NIC द्वारा तैयार किए जा रहे एम-परिवहन एप में आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्‍ट्रेशन पेपर, व्‍हीकल इंश्‍योरेंस और पॉल्‍यूशन सर्टिफिकेट की स्‍कैन कॉपी अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रख सकते हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि NIC इस एप को अगले 6 महीने के भीतर जारी कर देगी। एनआईसी के मुताबिक यह एप इंटरफेस और फीसर्च के मामले में तेलंगाना सरकार द्वारा लॉन्‍च की गई आरटीए-एम वॉलेट से कहीं बेहतर होगी। जहां तक आरटीए एप का सवाल है लॉन्चिंग के मात्र 1 महीने के भीतर 6 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया था।

ORS gallery

indiatvpaisaors (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaors (4)IndiaTV Paisa

Capture3IndiaTV Paisa

indiatvpaisaors (6)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaors (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaors (2)IndiaTV Paisa

एम-परिवहन एप में मिलेंगी 20 से 30 सर्विस

एनआईसी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक एम-परिवहन में परिवहन से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्‍ध होंगे। वहीं इसकी मदद से यूजर्स लाइसेंस रिन्‍युअल जैसी 20 से 30 अलग अलग सर्विस का भी फायदा उठा सकते हैं। अधिकारी के मुताबिक इस एप से जुड़ी सबसे बड़ी मुश्किल डेटा सिक्‍योरिटी की थी। लेकिन इस एप में सभी बातों का ख्‍याल रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा