1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट कराने पर मिलेगा कम ब्याज, बैंक ने ब्याज दरों में की 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती

SBI में फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट कराने पर मिलेगा कम ब्याज, बैंक ने ब्याज दरों में की 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 05, 2017 01:22 pm IST,  Updated : Nov 05, 2017 04:32 pm IST

SBI ने 1 नवंबर से ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है, 7-45 दिन तक के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर अब ब्याज की दर को 5.50 फीसदी से घटाकर 5.25 फीसदी कर दिया गया है

SBI में फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट कराने पर मिलेगा कम ब्याज, बैंक ने ब्याज दरों में की 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती- India TV Hindi
SBI में फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट कराने पर मिलेगा कम ब्याज, बैंक ने ब्याज दरों में की 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अब फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर पहले के मुकाबले कम ब्याज मिलेगा। बैंक ने पहली नवंबर से देशभर में 1 करोड़ रुपए तक के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज पर 25 बेसिस प्वाइंट यानि 0.25 फीसदी की कटौती की है। सामान्य नागरिकों के लिए बैंक की तरफ से अधिकतम 6.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 6.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।

बैंक ने पहली नवंबर से ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है, 7 दिन से 45 दिन तक के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर अब ब्याज की दर को 5.50 फीसदी से घटाकर 5.25 फीसदी कर दिया गया है, वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस अवधि के लिए ब्याज की दर 6 फीसदी से घटकर 5.75 फीसदी हो गई है। इसी तरह 46 दिन से लेकर 2 साल तक की सभी जमा योजनाओं पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज की दर को सालाना 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी किया गया है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7  फीसदी से घटकर 6.75 फीसदी हो गई है। SBI अब फिक्स डिपॉजिट पर जितना ब्याज दे रहा है, उतना ब्याज तो कोटक महिंद्रा बैंक सिर्फ सेविंग खाते पर दे रहा है।

SBI-INTEREST-RATES

SBI ने इससे पहले पिछले हफ्ते होमलोन और कारलोन की दरों में कटौती की घोषणा भी की है, पहली नवंबर से SBI की होमलोन की दर घटकर 8.30 फीसदी और कारलोन की दर घटकर 8.70 फीसदी कर दी गई है

 यह भी पढ़ें: रेलवे का तोहफा: IRCTC के जरिए 6 से ज्यादा टिकट हो सकेंगे बुक, लेकिन आधार से लिंक करना होगा खाता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा