1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. WOW एयरलाइन फ्री में आपको घुमाएगी पूरी दुनिया, बस माननी पड़ेगी एक शर्त

WOW एयरलाइन फ्री में आपको घुमाएगी पूरी दुनिया, बस माननी पड़ेगी एक शर्त

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 12, 2016 11:46 am IST,  Updated : May 12, 2016 11:46 am IST

आइसलैंड की बजट एयरलाइन कंपनी WOW अब का सबसे बड़ा ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कंपनी चार लोगों को फ्री में पूरी दुनिया घूमने का मौका देगी।

WOW एयरलाइन फ्री में आपको घुमाएगी पूरी दुनिया, बस माननी पड़ेगी एक शर्त- India TV Hindi
WOW एयरलाइन फ्री में आपको घुमाएगी पूरी दुनिया, बस माननी पड़ेगी एक शर्त

नई दिल्ली। अगर आपसे कहा जाए कि पूरी दुनिया घूमने का मौका मिलेगा वह भी फ्री में तो क्या आप यकीन करेंगे? लेकिन यह सच है कि आपके घूमने का पूरा खर्च एक एयरलाइन कंपनी उठाने को तैयार है। इसके लिए बस आपको कंपनी की एक शर्त माननी पड़ेगी। आइसलैंड की बजट एयरलाइन कंपनी WOW अब का सबसे बड़ा ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कंपनी चार लोगों को फ्री में पूरी दुनिया घूमने का मौका देगी।

क्या है शर्त और ऑफर?

एयरलाइन एक ट्रैवलर प्रोग्राम के तहत दुनिया भर से चार ऐसे लोगों को चुनेगी जिन्हें दुनिया की मशहूर जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। WOW को ऐसे लोगों की तलाश है जो स्नैपचैट में माहिर हो। कंपनी आपके घूमने का सारा खर्च उठाएगी लेकिन एक शर्त पर कि आपको पूरी यात्रा का स्नैपचाट रखना होगा। कंपनी शहरों का चुनाव रैंडम तरीके से करेगी और इसके लिए आपको हर ट्रिप में कंपनी द्वारा चुनी हुई दो स्नैपचैट-एक्टिविटीज में हिस्सा लेना होगा। इस दौरान फ्लाइट, होटल और बाकी सभी एक्टिविटीज का खर्च एयरलाइन उठाएगी। इसके अलावा आपको ट्रैवल अलाउंस भी मिलेगा।

चीन ने बनाया पहला बड़ा यात्री विमान

China C919

-1x-1 IndiaTV Paisa

0023ae82ca0f1545201b1b IndiaTV Paisa

264EAE7400000578-2978940-Progress_The_C919_built_by_the_Commercial_Aircraft_Corporation_o-a-42_1425472983375 IndiaTV Paisa

C919-Steph-De-Wolf IndiaTV Paisa

C919 Cockpit IndiaTV Paisa

C-919IndiaTV Paisa

बस करना होगा ये काम

ट्रिप के दौरान तैयार विडियो को एयरलाइन की स्नैपचैट स्टोरी और सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर पोस्ट किया जाएगा। इसके लिए आपको इंग्लिश में दो मिनट की स्नैपचैट स्टोरी क्रिएट करना होगा, विडियो को सेव करके इसे एयरलाइन की वेबसाइट के स्नैपट्रैवलर पेज पर अपनी कुछ जरूरी सोशल मीडिया हैंडल्स के साथ अपलोड करना होगा। जिन लोगों ने अप्लाई कर दिया है उनके रिजल्ट 17 मई को अनाउंस होंगे और जून में ट्रिप्स शुरू हो जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा