1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. वित्तीय संकट के समय Credit Score खराब होने से बचाना है? बस करें ये 5 काम

वित्तीय संकट के समय Credit Score खराब होने से बचाना है? बस करें ये 5 काम

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 28, 2024 04:53 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 04:53 pm IST

Credit Score को वित्तीय संकट के समय भी सही रखा जा सकता है। इसके बार में हम इस आर्टिकल में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Credit Score- India TV Hindi
Credit Score Image Source : FILE

वित्तीय संकट आज के समय में कभी भी किसी भी व्यक्ति पर आ सकता है। इसका सबसे बुरा असर व्यक्ति की वित्तीय सेहत पर पड़ता है। कई बार लोग इस दौरान क्रेडिट कार्ड का भी काफी उपयोग करते हैं, जिसके कारण उनके क्रेडिट स्कोर पर काफी असर होता है। आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे वित्तीय संकट के समय आप क्रेडिट स्कोर को बचाए रख सकते हैं। 

न्यूनतम भुगतान करें

वित्तीय संकट के समय आपको अपने सभी क्रेडिट कार्ड पर कम से कम न्यूनतम बिल का भुगतान कर देना चाहिए। इससे आपको स्कोर को बचाए रखने में मदद मिलेगी। बता दें, किसी भी क्रेडिट कार्ड बिल में दो राशि होती है। पहला - पूरा बिला होता है। दूसरा - न्यूनतम बिल होता है। इसका भुगतान करके आप लेट फीस से बच सकते हैं। 

बैंकों से बातचीत करें 

अगर आप वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं तो इसकी सूचना आपको लोन देने वाली कंपनी को जरूर दें। वित्तीय संकट के समय कंपनियां भी आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहती है। आपको कुछ महीनों के लिए किस्त के भुगतान से भी छूट मिल सकती है। 

जरूरी भुगतान पहले करें 

वित्तीय संकट के समय आपकी सैलरी आने पर सबसे पहले ईएमआई आदि का भुगतान पहले कर देना चाहिए, जिससे कि आपको आप बैंक द्वारा कोई लेट फीस आदि नहीं लगाई जाए। साथ ही कोशिश करें कि गैर-जरूरी खर्चें कम से कम हो। 

बार-बार लोन के लिए आवेदन न करें 

वित्तीय संकट को टालने के लिए अगर आप पर्सनल लोन के लिए बार-बार आवेदन कर रहे हैं तो इससे आपको बचना चाहिए। आप जितने भी बैंक और एनबीएफसी कंपनियों में लोन के लिए आवेदन करेंगे, तो उतनी ही बार बैंकों द्वारा आपकी क्रेडिट रिपोर्ट निकाली जाएगी और आपका क्रेडिट स्कोर कम हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा