1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ₹10 के सिक्कों से खरीदा 1,23,000 रुपये का स्कूटर, शोरूम में लग गया सिक्कों का ढेर

₹10 के सिक्कों से खरीदा 1,23,000 रुपये का स्कूटर, शोरूम में लग गया सिक्कों का ढेर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 13, 2026 07:02 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 07:04 pm IST

रवि जोसेफ ने बताया कि उन्होंने घर-परिवार के लिए राशन, सब्जी, दूध जैसी किसी भी तरह की खरीदारी के बाद बचे हुए 10-10 रुपये के सिक्कों को संभाल कर रखा।

honda scooter, honda activa, 10 rupees coin, scooter, telangana- India TV Hindi
₹10 के सिक्कों से खरीदा 1,23,000 रुपये का स्कूटर Image Source : HTTPS://X.COM/MANJUL_K1

तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक व्यक्ति ने इकट्ठे किए गए 10 रुपये के सिक्कों से 1.23 लाख रुपये का स्कूटर खरीदा। इस डील के बाद शोरूम में सिक्कों का ढेर लग गया। मंचेरियल जिले के लक्षेट्टीपेट में रहने वाले बी. रवि जोसेफ 3 साल से बचे हुए सिक्कों को जमा कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने 10-10 रुपये के सिक्कों से ही होंडा एक्टिवा स्कूटर खरीद लिया।

खरीदारी के बाद बचे हुए 10-10 रुपये के सिक्कों को संभाल कर रख रहे थे रवि जोसेफ

रवि जोसेफ ने बताया कि उन्होंने घर-परिवार के लिए राशन, सब्जी, दूध जैसी किसी भी तरह की खरीदारी के बाद बचे हुए 10-10 रुपये के सिक्कों को संभाल कर रखा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में परिवार के सदस्यों को उनके इस विचार पर संदेह था, लेकिन बाद में उन्होंने उनका साथ दिया। रवि जोसेफ ने बताया कि उनकी पुरानी गाड़ी खराब होने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने नया स्कूटर खरीदने का फैसला किया था।

15 दिन पहले पता लगाने शोरूम आए थे रवि

होंडा टू-व्हीलर शोरूम के मैनेजर ने बताया कि रवि जोसेफ लगभग 15 दिन पहले पता लगाने आए थे कि क्या शोरूम स्कूटर के भुगतान के लिए 10-10 रुपये के सिक्के स्वीकार करेगा। मैनेजर के अनुसार, शोरूम 10-10 रुपये के सिक्कों के साथ स्कूटर बेचने के लिए तैयार हो गया था। मैनेजर ने बताया कि शोरूम की हां के बाद रवि जोसेफ 1 लाख 23 हजार रुपये के 10-10 रुपये के सिक्के लेकर शोरूम पहुंचे और स्कूटर खरीदा।

रवि जोसेफ ने 1.23 लाख रुपये में 125 सीसी वाला होंडा एक्टिवा

रवि जोसेफ ने 1.23 लाख रुपये में 125 सीसी वाला होंडा का एक्टिवा स्कूटर खरीदा है। मंचेरियल में इस स्कूटर का एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 93,000 रुपये है। ये स्कूटर रजिस्ट्रेशन फीस, इंश्योरेंस, टैक्स, एक्सेसरीज और अन्य खर्चों के बाद लगभग 1.23 लाख रुपये का हो जाता है। बताते चलें कि होंडा टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में एक्टिवा स्कूटर की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।

छोटी-छोटी बचत से भी खरीदी जा सकती हैं कीमती चीजें

बी. रवि जोसेफ द्वारा 10-10 रुपये के सिक्कों से खरीदा गया 1.23 लाख रुपये का स्कूटर किसी भी मायने में एक सामान्य खरीद नहीं कही जा सकती है। इस खरीद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि व्यक्ति छोटी-छोटी बचत करके भी अपने और अपने परिवार के लिए कीमती चीजें खरीद सकता है। बी. रवि जोसेफ की ये खरीद, देश के करोड़ो लोगों को छोटी-छोटी बचत के लिए प्रेरित कर सकती है।

ये भी पढ़ें

भारत सरकार से Elon Musk की स्टारलिंक पर कड़ी शर्तें लगाने की मांग, रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कहा- कोई समझौता न किया जाए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।