1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 13 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में बंपर बढ़त, आईटी स्टॉक्स बने रॉकेट

13 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में बंपर बढ़त, आईटी स्टॉक्स बने रॉकेट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 13, 2026 03:47 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 03:47 pm IST

आज एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर भारी बढ़त के साथ बंद हुए।

sensex, nifty 50, it stocks, hcl tech, tcs- India TV Hindi
शेयर बाजार में जोरदार तेजी Image Source : FREEPIK

13 October, 2026 Stock Market Highlights: मंगलवार को आईटी स्टॉक्स रॉकेट बन गए, जिसके दम पर घरेलू शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 1.54 प्रतिशत और निफ्टी 1.60 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। आज एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर भारी बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक, एटरनल और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

1109 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1109.10 अंकों (1.54 प्रतिशत) की बड़ी बढ़त के साथ 73,033.78 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 358.60 अंकों (1.60 प्रतिशत) की बंपर तेजी के साथ 22,721.95 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

निफ्टी की 50 में से 46 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त लेकर बंद किया कारोबार

आज सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

8.28 प्रतिशत की बंपर तेजी के साथ बंद हुए एचसीएल टेक के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयर आज सबसे ज्यादा 8.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, प्राइवेट सेक्टर का कोटक महिंद्रा बैंक आज सबसे ज्यादा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

टीसीएस, टेक महिंद्रा समेत इन शेयरों में भी बंपर तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों में टीसीएस के शेयर 6.59 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 4.90 प्रतिशत, इन्फोसिस 4.44 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.94 प्रतिशत, ट्रेंट 2.61 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.43 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.27 प्रतिशत, टाइटन 1.70 प्रतिशत, बीईएल 1.69 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.59 प्रतिशत, एसबीआई 1.58 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.49 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.41 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.39 प्रतिशत, आईटीसी 1.34 प्रतिशत, एलएंडटी 1.24 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.13 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.11 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.04 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.66 प्रतिशत, सन फार्मा 0.57 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.57 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.50 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.29 प्रतिशत और इंडिगो के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज एटरनल के शेयरों ने 0.60 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयरों ने 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार बंद किया।

ये भी पढ़ें

यूरोपीय कंपनियां भारत में बनाएंगी कार! पीयूष गोयल बोले- भारत बनेगा ग्लोबल कार मैन्यूफैक्चरिंग हब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।