12 October, 2026 Stock Market Highlights: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज आईटीसी, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, बीईएल के शेयरों ने अच्छी तेजी के साथ कारोबार बंद किया।
सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 547.65 अंकों (0.76 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 71,924.68 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 157.10 अंकों (0.70 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 22,363.35 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार बंपर बढ़त के साथ बंद हुए थे।
निफ्टी की 50 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में हुए बंद
आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 36 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।
आईटीसी के शेयरों में भारी नुकसान
सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सरकारी कंपनी BEL के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का शेयर आज सबसे ज्यादा 3.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
सोमवार को हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स के ये शेयर
सोमवार को सेंसेक्स के अन्य शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने 0.84 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.47 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.28 प्रतिशत, सन फार्मा 0.13 प्रतिशत और टाइटन के शेयरों ने 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार बंद किया।
हफ्ते के पहले ही दिन इन स्टॉक्स ने कराया नुकसान
वहीं दूसरी ओर, आज टेक महिंद्रा के शेयर 3.10 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.10 प्रतिशत, एलएंडटी 1.87 प्रतिशत, एसबीआई 1.78 प्रतिशत, टीसीएस 1.67 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.58 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.18 प्रतिशत, इंडिगो 1.13 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.01 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.75 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.69 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.67 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.63 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.45 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.43 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.40 प्रतिशत, ट्रेंट 0.34 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.24 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.23 प्रतिशत, एटरनल 0.12 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़ें