1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में जमा करें ₹1,00,000 और गारंटी के साथ पाएं ₹23,872 रुपये का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

PNB में जमा करें ₹1,00,000 और गारंटी के साथ पाएं ₹23,872 रुपये का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 13, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 04:43 pm IST

पंजाब नेशनल बैंक एक सरकारी बैंक है, जो एफडी पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

pnb, punjab national bank, pnb fd, pnb 3 years fd, pnb 3 years fd interest rate, pnb 3 years fd calc- India TV Hindi
एफडी पर 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है पंजाब नेशनल बैंक Image Source : PTI

Punjab National Bank Savings Scheme: भारतीय रिजर्व बैंक इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। रेपो रेट में कटौती की वजह से जहां एक तरफ लोन सस्ता हो गया, वहीं दूसरी ओर एफडी की ब्याज दरें कम हो गईं। हालांकि, ब्याज दरों में कटौती के बावजूद एफडी पर अभी भी शानदार ब्याज मिल रहा है। पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को एफडी पर बेहतरीन ब्याज ऑफर कर रहा है। आज हम यहां पीएनबी की एक ऐसी एफडी स्कीम की डिटेल जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर गारंटी के साथ 23,872 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

एफडी पर 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक में आप कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक एक सरकारी बैंक है, जो एफडी पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 390 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक में 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.20 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर मिलेंगे 1,23,872 रुपये

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और पंजाब नेशनल बैंक में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,20,983 रुपये मिलेंगे, जिसमें 20,983 रुपये का फिक्स ब्याज है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और पंजाब नेशनल बैंक में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,22,781 रुपये मिलेंगे, जिसमें 22,781 रुपये का फिक्स ब्याज है। इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं और पीएनबी में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,23,872 रुपये मिलेंगे, जिसमें 23,872 रुपये का फिक्स ब्याज है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा