1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹64,227 का फिक्स ब्याज, खाते में आएंगे कुल ₹1,64,227

SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹64,227 का फिक्स ब्याज, खाते में आएंगे कुल ₹1,64,227

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 16, 2026 12:29 pm IST,  Updated : May 16, 2026 12:29 pm IST

भारतीय स्टेट बैंक की एफडी स्कीम में सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 64,227 रुपये तक का फिक्स रिटर्न कमाया जा सकता है।

sbi, state bank of india, sbi fd, sbi 84 months fd, sbi 84 months fd interest rate, sbi 84 months fd- India TV Hindi
मैच्यॉरिटी पर खाते में आएंगे कुल 1,64,227 रुपये Image Source : AFP

SBI Fixed Deposit Schemes: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए। जो निवेशक शेयर बाजार में पैसा लगाने का विचार बना रहे थे, वे अब काफी सोच-विचार में पड़ गए हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं और किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो बैंक एफडी आपके लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प रहेगा। देश के कई बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (FD) पर जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। यहां हम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक खास एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 64,227 रुपये तक का फिक्स ब्याज मिलेगा।

मैच्यॉरिटी पर खाते में आएंगे कुल 1,64,227 रुपये

भारतीय स्टेट बैंक की एफडी स्कीम में सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 64,227 रुपये तक का फिक्स रिटर्न कमाया जा सकता है। इस स्कीम के मैच्यॉर होने पर आपके बैंक खाते में कुल 1,64,227 रुपये आएंगे। बताते चलें कि भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपोजिट खातों पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है।

1 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 64,227 रुपये तक का फिक्स ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक में अगर 7 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 1,52,246 रुपये मिलेंगे, जिसमें 52,246 रुपये का ब्याज शामिल है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 7 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,63,101 रुपये मिलेंगे, जिसमें 63,101 रुपये का ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 7 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,64,227 रुपये मिलेंगे, जिसमें 64,227 रुपये का ब्याज शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा