1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Canara Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹79,500 का फिक्स ब्याज, जानें डिटेल्स

Canara Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹79,500 का फिक्स ब्याज, जानें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 26, 2026 07:30 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 07:30 pm IST

केनरा बैंक सिर्फ 444 दिन और 555 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर ही सुपर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज दे रहा है।

canara bank, canara bank fd rates, canara bank fd, canara bank 5 years fd, canara bank 5 years fd in- India TV Hindi
2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज Image Source : PTI

Canara Bank FD Schemes: केनरा बैंक, एक सरकारी बैंक है, जो अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। केनरा बैंक में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। ये सरकारी बैंक एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम केनरा बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।

एफडी खातों पर कितना ब्याज दे रहा है केनरा बैंक

केनरा बैंक अपने ग्राहकों को 555 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक 555 दिनों वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ऊपर) को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक 5 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत का शानदार ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि केनरा बैंक सिर्फ 444 दिन और 555 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर ही सुपर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज दे रहा है।

2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और केनरा बैंक में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,72,708 रुपये मिलेंगे, जिसमें 72,708 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं, यानी आपकी उम्र 60 साल से ऊपर है और आप केनरा बैंक में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,79,500 रुपये मिलेंगे, जिसमें 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

रेपो रेट घटने की वजह से प्रभावित हुईं एफडी की ब्याज दरें

बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की बड़ी कटौती की थी। आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने की वजह से जहां होम लोन, कार लोन समेत सभी लोन सस्ते हो गए, तो वहीं दूसरी ओर एफडी पर मिलने वाला रिटर्न भी कम हो गया। रेपो रेट घटाए जाने की वजह से सभी बैंकों ने एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दरें भी घटा दी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा