1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Indian Overseas Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹30,908 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

Indian Overseas Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹30,908 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 01, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 02:52 pm IST

इंडियन ओवरसीज बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.75 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

Indian Overseas Bank, Indian Overseas Bank, Indian Overseas Bank fd, Indian Overseas Bank 24 months - India TV Hindi
₹2,00,000 जमा करें और पाएं ₹30,908 का फिक्स ब्याज Image Source : INDIAN OVERSEAS BANK

Indian Overseas Bank Savings Scheme: इंडियन ओवरसीज बैंक, एक सरकारी बैंक है जो बचत योजनाओं पर अपने ग्राहकों को शानदार रिटर्न दे रहा है। यहां हम इंडियन ओवरसीज बैंक की एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे। यहां हम इंडियन ओवरसीज बैंक की एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 30,908 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक में आप कम से कम 7 दिनों के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

इंडियन ओवरसीज बैंक में 444 दिनों की एफडी पर मिलता है सबसे ज्यादा ब्याज

इंडियन ओवरसीज बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.75 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इंडियन ओवरसीज बैंक अपने सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 444 दिनों की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा 7.50 प्रतिशत का बंपर ब्याज ऑफर कर रहा है। ये सरकारी बैंक 2 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

₹2,00,000 जमा करें और पाएं ₹30,908 का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और इंडियन ओवरसीज बैंक में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,27,528 रुपये मिलेंगे, जिसमें 27,528 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और इंडियन ओवरसीज बैंक में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,29,776 रुपये मिलेंगे, जिसमें 29,776 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ज्यादा उम्र) हैं और इंडियन ओवरसीज बैंक में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,30,908 रुपये मिलेंगे, जिसमें 30,908 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा