1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. UCO Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹28,200 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

UCO Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹28,200 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 31, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 12:19 pm IST

अगर आप बाजार के उतार-चढ़ाव और जोखिमों से दूर एक सुकून भरा निवेश चाहते हैं तो यूको बैंक की यह एफडी स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस स्कीम में आपको पक्का रिटर्न मिलेगा।

uco bank, uco bank, uco bank fd, uco bank 24 months fd, uco bank 24 months fd interest rate, uco ban- India TV Hindi
₹2,00,000 जमा करें और पाएं ₹28,200 का फिक्स ब्याज Image Source : X.COM/1981RAHULDEY/

UCO Bank Savings Scheme: पब्लिक सेक्टर का यूको बैंक अपने ग्राहकों को बचत योजनाओं पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां हम यूको बैंक की एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे। यूको बैंक की एक एफडी स्कीम ऐसी भी है, जिसमें सिर्फ 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको 28,200 रुपये का ब्याज मिल सकता है। एफडी की खास बात ये होती है कि इसमें गारंटी के साथ बिल्कुल फिक्स ब्याज मिलता है। यूको बैंक में आप 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 7.95 प्रतिशत (सिर्फ रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को) तक का ब्याज दे रहा है।

यूको बैंक में 444 दिनों की एफडी पर मिलता है सबसे ज्यादा ब्याज

यूको बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यूको बैंक अपने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.95 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि यूको बैंक अपने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 1 साल से कम अवधि वाली एफडी स्कीम पर 1.25 प्रतिशत और 1 साल से ज्यादा अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य से 1.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है।

₹2,00,000 जमा करें और पाएं ₹28,200 का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूको बैंक में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,25,965 रुपये मिलेंगे, जिसमें 25,965 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और यूको बैंक में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,28,200 रुपये मिलेंगे, जिसमें 28,200 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत, आपको एक तय समय के बाद ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है और इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं होता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा