1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के नाम से ₹2 लाख जमा करें और पाएं ₹32,000 का गारंटीड ब्याज, जानें स्कीम का नाम

Wife के नाम से ₹2 लाख जमा करें और पाएं ₹32,000 का गारंटीड ब्याज, जानें स्कीम का नाम

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 17, 2025 03:26 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 03:26 pm IST

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना के तहत आप 2 लाख रुपये से ज्यादा पैसे जमा नहीं करा सकते हैं। अगर आप 2 लाख रुपये भी जमा करते हैं तो आपको इस रकम पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से मैच्यॉरिटी पर आपकी पत्नी को कुल 2,32,044.00 रुपये मिलेंगे।

MSSC, mahila samman savings certificate, mssc scheme, mahila samman savings certificate scheme, mssc- India TV Hindi
मिनिमम 1000 रुपये और मैक्सिमम 2 लाख रुपये करा सकते हैं जमा Image Source : FREEPIK

Best saving schemes for Women: केंद्र सरकार देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार महिलाओं के लिए भी कुछ खास स्कीम चला रही है, जिसमें निवेश कर मोटा ब्याज कमाया जा सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आप भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) की। बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने साल 2023 में इस स्कीम को शुरू किया था। इस स्कीम के तहत सिर्फ महिलाओं के खाते खोले जा सकते हैं।

मिनिमम 1000 रुपये और मैक्सिमम 2 लाख रुपये करा सकते हैं जमा

MSSC पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के तहत कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। ये स्कीम 2 साल में मैच्यॉर होती है। हालांकि, आप खाता खुलवाने की तारीख से 1 साल के बाद पात्र बैलेंस का 40 प्रतिशत पैसा निकाल सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपनी पत्नी के नाम से महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट खाता खुलवा सकते हैं।

₹2 लाख जमा करें और पाएं ₹32,000 का गारंटीड ब्याज

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना के तहत आप 2 लाख रुपये से ज्यादा पैसे जमा नहीं करा सकते हैं। अगर आप 2 लाख रुपये भी जमा करते हैं तो आपको इस रकम पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से मैच्यॉरिटी पर आपकी पत्नी को कुल 2,32,044.00 रुपये मिलेंगे। यानी आपकी पत्नी को 2 लाख रुपये के डिपॉजिट पर कुल 32,044 रुपये का ब्याज मिलेगा।

बेटी या मां के नाम से खुलवाया जा सकता है अकाउंट

अगर अभी आपकी शादी नहीं हुई है तो आप अपनी मां के नाम से भी महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना में निवेश कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपकी बेटी है तो आप उसके नाम से भी निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा