1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office में जमा करें ₹5 लाख और पाएं ₹2.25 लाख का गारंटीड रिटर्न, चेक करें डिटेल्स

Post Office में जमा करें ₹5 लाख और पाएं ₹2.25 लाख का गारंटीड रिटर्न, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 30, 2025 08:16 pm IST,  Updated : May 30, 2025 08:16 pm IST

पोस्ट ऑफिस के टीडी खाते में एफडी की तरह ही मैच्यॉरिटी पर एक फिक्स अमाउंट मिलता है, जिसमें गारंटीड रिटर्न शामिल है।

td, time deposit, post office time deposit, post office time deposit scheme, post office 5 years tim- India TV Hindi
₹2.25 लाख के रिटर्न के लिए कितने साल का लगेगा समय Image Source : INDIA TV

Post Office Savings Scheme: बचत खातों पर मोटा मुनाफा देने के मामले में पोस्ट ऑफिस ने सभी बैंकों को पीछे छोड़ रखा है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद सभी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर दी। लेकिन, पोस्ट ऑफिस ने अपनी स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की है। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें 5 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको सीधे-सीधे 2.25 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। खास बात ये है कि आपको ये रिटर्न गारंटी के साथ मिलेगा और इसमें कोई इफ-बट नहीं होगा।

पोस्ट ऑफिस में अभी कितना ब्याज मिल रहा है

बैंकों की एफडी की तरह, पोस्ट ऑफिस टीडी (टाइम डिपोजिट) अकाउंट चलाता है। पोस्ट ऑफिस के टीडी खाते में एफडी की तरह ही मैच्यॉरिटी पर एक फिक्स अमाउंट मिलता है, जिसमें गारंटीड रिटर्न शामिल है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट खातों पर 6.9 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर में 1 साल की टीडी पर 6.90 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

₹2.25 लाख के रिटर्न के लिए कितने साल का लगेगा समय

पोस्ट ऑफिस में 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। अगर पोस्ट ऑफिस में 5 साल वाली टीडी स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको गारंटी के साथ कुल 7,24,974 रुपये मिलेंगे। इस अमाउंट में 2,24,974 रुपये का फिक्स रिटर्न भी शामिल है। पोस्ट ऑफिस में सभी ग्राहकों को एक समान रिटर्न मिलता है। जबकि बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलता है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस केंद्र सरकार के कंट्रोल में काम करता है। लिहाजा, इसमें आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा