इंडियन बैंक एक सरकारी बैंक है। इंडियन बैंक अपने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है। इंडियन बैंक ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर भी गजब का ब्याज दे रहा है। यहां हम जानेंगे कि इंडियन बैंक में 555 दिनों की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है? इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि इंडियन बैंक में 555 दिनों की एफडी स्कीम पर सीनियर सिटीजन के लिए क्या ब्याज दरें हैं?
इंडियन बैंक में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए खुलवा सकते हैं एफडी खाता
इंडियन बैंक के ग्राहक कम से कम 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप लंबी अवधि के लिए एफडी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो आप इंडियन बैंक में ज्यादा से ज्यादा 10 साल की सबसे लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं।
एफडी खातों पर 2.80 से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है इंडियन बैंक
इंडियन बैंक 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट वाले एफडी खातों पर 2.80 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये बैंक अपने ग्राहकों के लिए IND Grow नाम से 555 दिनों वाली एक स्पेशल एफडी स्कीम भी चला रहा है। इंडियन बैंक 555 दिनों वाली एफडी स्कीम पर 6.65 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

इंडियन बैंक में 555 दिन के एफडी खाते पर कितना मिल रहा है ब्याज
इंडियन बैंक 555 दिन के एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.65 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 555 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.15 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इंडियन बैंक 555 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को 7.40 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दे रहा है।
सीनियर सिटीजन के लिए क्या हैं दरें
बताते चलें कि इंडियन बैंक एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, सुपर सीनियर सिटीजन यानी जिनकी उम्र 80 साल या इससे भी ज्यादा हैं, उन्हें सीनियर सिटीजन की तुलना में कुछ चुनिंदा अवधि वाले एफडी खातों पर 0.25 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें