1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office में 12 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

Post Office में 12 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 23, 2026 11:23 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 11:23 pm IST

डाकघर की बचत योजनाओं में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, क्योंकि ये सीधे तौर पर भारत सरकार के कंट्रोल में होते हैं।

post office fd, post office 12 months fd, post office 12 months fd interest rate, post office 12 mon- India TV Hindi
पोस्ट ऑफिस में 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए खोले जाते हैं टीडी खाते Image Source : INDIA POST

Post Office Saving Schemes: बचत योजनाओं पर ज्यादा रिटर्न देने के मामले में पोस्ट ऑफिस ने देश के बड़े-बड़े बैंकों को पीछे छोड़ रखा है। पोस्ट ऑफिस में सामान्य बचत खाते के अलावा आप टीडी, आरडी, एमआईएस, एससीएसएस, पीपीएफ जैसी तमाम बचत योजनाओं में भी निवेश कर सकते हैं। यहां हम पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जो बिल्कुल बैंक एफडी की तरह ही होती है और एक तय समय के बाद गारंटी के साथ फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। पोस्ट ऑफिस के कई ग्राहक को डाकघर में एफडी का नाम बोलकर ही टीडी खाता खुलवाते हैं। आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस में 12 महीने की टीडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस में 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए खोले जाते हैं टीडी खाते

पोस्ट ऑफिस में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में एफडी खाते टीडी (टाइम डिपोजिट) के नाम से खोले जाते हैं। डाकघर की बचत योजनाओं में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, क्योंकि ये सीधे तौर पर भारत सरकार के कंट्रोल में होते हैं। डाकघर 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

2,00,000 रुपये जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

अगर आप डाकघर में 12 महीने की टीडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,14,161 रुपये मिलेंगे, जिसमें 14,161 रुपये का ब्याज शामिल है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस में 5 साल के टीडी खाते पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है और इतना ब्याज देश का कोई भी बैंक नहीं दे रहा है। आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को बराबर ब्याज मिलता है। जबकि, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलता है। कई बैंक 80 साल से ज्यादा उम्र के ग्राहकों को और भी ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा