1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के नाम से Post Office में ₹2,00,000 की FD करें तो 24 महीने बाद कितने रुपये मिलेंगे, देखें कैलकुलेशन

Wife के नाम से Post Office में ₹2,00,000 की FD करें तो 24 महीने बाद कितने रुपये मिलेंगे, देखें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 30, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 02:56 pm IST

पोस्ट ऑफिस में एफडी को टीडी (टाइम डिपोजिट) के नाम से जाना जाता है। पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम बिल्कुल बैंकों की एफडी स्कीम की तरह की होती है।

if you deposit rs 2,00,000 in post office fd in the name of wife how much money will you get after 2- India TV Hindi
2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे Image Source : FREEPIK

Post Office Schemes: भारतीय रिजर्व बैंक इस साल फरवरी से लेकर जून तक रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की बड़ी कटौती कर चुका है। आरबीआई के इस कदम से जहां एक तरह बैंकों ने होम लोन, कार लोन समेत तमाम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है तो वहीं दूसरी ओर, एफडी जैसी बचत स्कीम की भी ब्याज दरें घटा दी गई हैं। हालांकि, पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर न तो आरबीआई के रेपो रेट घटाने का कोई असर पड़ा है और न ही बैंकों द्वारा एफडी की ब्याज दरों में कटौती का कोई प्रभाव पड़ा है। पोस्ट ऑफिस अपनी सेविंग स्कीम्स पर आज भी उतना ही ब्याज दे रहा है, जितना पहले दे रहा था। आज हम यहां जानेंगे कि वाइफ के नाम से पोस्ट ऑफिस में 2 लाख रुपये FD करें तो 24 महीने बाद कितने रुपये मिलेंगे?

पोस्ट ऑफिस की स्कीम पर मिलता है फिक्स रिटर्न

पोस्ट ऑफिस में एफडी को टीडी (टाइम डिपोजिट) के नाम से जाना जाता है। पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम बिल्कुल बैंकों की एफडी स्कीम की तरह की होती है। बैंक एफडी की तरह, टीडी पर भी आपको एक तय समय के बाद गारंटी के साथ फिक्स रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए टीडी कराई जा सकती है। पोस्ट ऑफिस 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है। टीडी खाते में कम से कम 1000 रुपये जमा किए जा सकते हैं, जबकि इसमें अधिकतम पैसे जमा करने की कोई लिमिट नहीं है।

2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

डाकघर यानी पोस्ट ऑफिस अपने सभी ग्राहकों को एक जैसा ब्याज देता है। पोस्ट ऑफिस में महिला, पुरुष, वरिष्ठ नागरिक सभी को एक बराबर ब्याज मिलता है। अगर आप पोस्ट ऑफिस में 2 साल की टीडी में अपनी पत्नी के नाम से 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपकी वाइफ के खाते में कुल 2,29,776 रुपये आएंगे। इनमें आपके निवेश के 2,00,000 रुपये के अलावा, ब्याज के 29,776 रुपये शामिल हैं। पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम पर भी ग्राहकों को गारंटी के साथ एक फिक्स ब्याज मिलता है, जिसमें किसी भी तरह का अप-डाउन नहीं होता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा