1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के नाम से MSSC स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

Wife के नाम से MSSC स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 14, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 02:51 pm IST

एमएसएससी स्कीम पर अभी 7.5 प्रतिशत का जोरदार ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि इस अवधि के लिए किसी भी अन्य बचत स्कीम पर महिलाओं को इतना ब्याज नहीं मिल रहा है। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में एकमुश्त निवेश करना होता है। आप सिर्फ 1000 रुपये से भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं।

MSSC, mahila samman savings certificate, mssc scheme, mahila samman savings certificate scheme, mssc- India TV Hindi
2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे Image Source : FREEPIK

MSSC: महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एमएसएससी एक सरकारी बचत स्कीम है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2023 में ये स्कीम शुरू की थी। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री ने इस स्कीम की घोषणा की थी, जिसके बाद इसे लॉन्च कर दिया गया था। हालांकि, इस साल ये जबरदस्त स्कीम बंद हो जाएगी। एमएसएससी के तहत 31 मार्च, 2025 तक ही खाते खुलवाए जा सकते हैं। 1 अप्रैल, 2025 से इस स्कीम में खाता नहीं खुल पाएंगे। बताते चलें कि ये धांसू सरकारी स्कीम सिर्फ 2 साल में मैच्यॉर हो जाती है। 

MSSC में जमा कर सकते हैं अधिकतम 2 लाख रुपये

एमएसएससी स्कीम पर अभी 7.5 प्रतिशत का जोरदार ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि इस अवधि के लिए किसी भी अन्य बचत स्कीम पर महिलाओं को इतना ब्याज नहीं मिल रहा है। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में एकमुश्त निवेश करना होता है। आप सिर्फ 1000 रुपये से भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। एमएसएससी में अधिकतम 2 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं। इस स्कीम के तहत सिर्फ महिलाओं के ही खाते खोले जा सकते हैं। एमएसएससी में नाबालिग लड़की का भी खाता खुल सकता है। अगर आप पुरुष हैं तो आप अपनी पत्नी, बेटी, मां या बहन के नाम से भी खाता खुलवा सकते हैं।

2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ देश के किसी भी बैंक में महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम के तहत खाता खुलवाया जा सकता है। अगर इस स्कीम में आप 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,32,044 रुपये मिलेंगे। इस रकम में आपके निवेश के 2 लाख रुपये के अलावा 32,044 रुपये का ब्याज शामिल है। बताते चलें कि इस स्कीम के तहत 2 लाख रुपये जमा करने पर आपको गारंटी के साथ 32,044 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि ये एक सरकारी स्कीम है.. लिहाजा, एमएसएससी में निवेश करना पूरी तरह से सुरक्षित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा