1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. LIC New Jeevan Shanti Plan: एलआईसी की न्यू जीवन शांति योजना में इन्वेस्ट से पहले समझ लें यह जरूरी बातें

LIC New Jeevan Shanti Plan: एलआईसी की न्यू जीवन शांति योजना में इन्वेस्ट से पहले समझ लें यह जरूरी बातें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 12, 2023 03:15 pm IST,  Updated : Feb 12, 2023 04:17 pm IST

बीमा में निवेश को भविष्य सुरक्षित करने के संदर्भ में देखा जाता है, वहीं आप अगर सीमित निवेश करके अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो LIC New Jeevan Shanti Plan आपके लिये बेहतर विकल्प हो सकता है। आज हम आपको इसके बारें में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

LIC New Jeevan Shanti Plan - India TV Hindi
LIC के न्यू जीवन शांति प्लान से जुड़ी जरूरी बातें Image Source : CANVA

बीमा में निवेश को भारत देश में काफी सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इसमें आपका पैसा डूबने के चांस कम ही रहते हैं। इसके साथ अगर आप इस समय सीमित निवेश में अधिक मुनाफे वाले कोई प्लान ढूढ़ रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं। बता दें कि एलआईसी का न्यू जीवन शांति प्लान अब बेहतर संशोधन के साथ आया है, जहां आप अपना पैसा लगाकर सुरक्षित निवेश कर सकते हैं। बता दें कि एलआईसी ने अपने न्यू जीवन शांति प्लान की दरों में संशोधन कर दिया है, जिसके फलस्वरूप इसके पॉलिसीधारकों को अब बढ़ा हुआ ब्याज मिलेगा। आज हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं, आइये जानते है एलआईसी के न्यू जीवन शांति प्लान के बारे में सबकुछ- 

यह है एलआईसी का न्यू जीवन शांति प्लान

न्यू जीवन शांति प्लान एलआईसी की प्रीमियम योजना है, जहां पॉलिसीधारकों को एकल जीवन और डेफेरमेंट वार्षिक दर चुनने का विकल्प दिया जाता है। वहीं न्यू जीवन शांति प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट प्लान है जो एक निश्चित अवधि के बाद भविष्य की रेगुलर इनकम को अपने लिये बनाना चाहते हैं। 

ये है निवेश की सीमा, यह होगा फायदा

बता दें कि न्यू जीवन शांति प्लान में आप न्यूनतम 1.5 लाख रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, जोकि आपको हर वर्ष 12000 रुपए का न्यूनतम रिटर्न देगा।इसके साथ ही इस योजना में पैसा लगाने की कोई अधिकतम सीमा नहीं रखी गयी है, जिसका लाभ भी आप उठा सकते हैं। 

ये है बेहतर फायदा, जानें इसके बारे में

अगर आप एलआईसी की न्यू जीवन शांति प्लान में सिंगल लाइफ के लिये डिफर्ड एन्युटी की स्थिति में 10 लाख रुपए की पॉलिसी लेते हैं तो आपको इसके जरिये 1192 रुपये की मासिक पेंशन मिल सकती है। वहीं कम्युनिटी लाइफ के मामले में इसकी धनराशि अलग हो सकती है, जो आप एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं। वहीं हाल में ही न्यू जीवन शांति के लिए उच्च खरीद मूल्य के लिये प्रोत्साहन राशि को भी बढ़ाया गया है, जहां अब पॉलिसीधारक 3 रुपये से 9.75 रुपये प्रति 1000 रुपये के खरीद मूल्य पर इसे पा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा