1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. FD पर 9.50% तक का बंपर ब्याज, ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा रिटर्न

FD पर 9.50% तक का बंपर ब्याज, ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा रिटर्न

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 04, 2024 06:17 pm IST,  Updated : Aug 04, 2024 06:17 pm IST

बैंकों की तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं। यहां हम उन स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे में बता रहे हैं जो एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

कौन-सा बैंक दे रहा है एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न- India TV Hindi
कौन-सा बैंक दे रहा है एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न Image Source : FREEPIK

भारत में आज भी आम निवेशकों का एक बड़ा तबका सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा भरोसा करता है और इसके पीछे कई बड़ी वजहें भी हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में निवेश करने वाले निवेशकों को एक तय अवधि के लिए अपना पैसा निवेश करना होगा। जिस पर उन्हें फिक्स्ड और गारंटीड रिटर्न मिलता है। देश के तमाम सरकारी और प्राइवेट रेगुलर बैंकों की तुलना में अलग-अलग स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा और आकर्षक रिटर्न दे रहे हैं। आज हम यहां उन स्मॉल फाइनेंस बैंकों के बारे में जानेंगे, जो ग्राहकों को एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

Equitas Small Finance Bank

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 444 दिनों की अवधि वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 8.50 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है। ये स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों की एफडी पर 9.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

Utkarsh Small Finance Bank

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 730 दिनों से 1095 दिनों की अवधि और 1500 दिनों की अवधि वाली एफडी पर 8.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन दोनों अवधि वाली एफडी पर 9.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

Suryoday Small Finance Bank

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल और 2 दिनों की अवधि वाली एफडी पर 8.60 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसी अवधि की एफडी पर 9.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

Unity Small Finance Bank

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 1001 दिनों की अवधि वाली एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 9.00 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 1001 दिनों की एफडी पर 9.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा