1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 5 साल की FD पर 8.6% तक का छप्परफाड़ रिटर्न, जानें कौन-से बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा रिटर्न

5 साल की FD पर 8.6% तक का छप्परफाड़ रिटर्न, जानें कौन-से बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा रिटर्न

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 31, 2025 12:24 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 12:43 pm IST

5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में 5वें स्थान पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

fd, fixed deposit, wife, tds, tax, tax on fd interest, tds on fd, tds on fd income, Highest Returns - India TV Hindi
एफडी पर ज्यादा रिटर्न देने के मामले में स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे Image Source : PIXABAY

Highest Returns on 5 Year FD: आज वित्त वर्ष 2024-25 का आखिरी दिन है। मंगलवार, 1 अप्रैल के साथ नए वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत हो रही है। करोड़ों लोग नए वित्त वर्ष के साथ नई फाइनेंशियल प्लानिंग करते हैं और अलग-अलग ऑप्शन्स में निवेश करते हैं। अगर आप भी एक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं तो एफडी एक लाजवाब ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपको उन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सामान्य नागरिकों को 5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

Utkarsh Small Finance Bank

5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में 5वें स्थान पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

NorthEast Small Finance Bank

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक है। नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर अपने ग्राहकों को 8 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

Unity Small Finance Bank

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। ये बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 8.15 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

Jana Small Finance Bank

5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 8.2 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है

Suryoday Small Finance Bank

इस लिस्ट में पहले स्थान पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा 8.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बताते चलें कि एफडी पर ज्यादा रिटर्न देने के मामले में स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रेगुलर बैंकों को पीछे छोड़ दिया है। ये स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को किसी 2-3 नहीं बल्कि सभी अवधि की एफडी पर रेगुलर बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रही हैं।

Disclaimer: ये स्टोरी सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा