1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Paytm FASTag आज से काम करना बंद तो नहीं कर दिया, जानें कैसे कर सकते हैं स्टेटस चेक

Paytm FASTag आज से काम करना बंद तो नहीं कर दिया, जानें कैसे कर सकते हैं स्टेटस चेक

 Published : Mar 15, 2024 10:39 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 10:39 am IST

पेटीएम फास्टैग को लेकर एनएचएआई ने कुछ समय पहले सलाह दी थी कि टोल प्लाजा पर किसी भी असुविधा को रोकने के लिए पेटीएम फास्टैग यूजर्स को 15 मार्च, 2024 से पहले एक अलग बैंक से एक नया फास्टैग हासिल कर लेना चाहिए।

अपना पेटीएम फास्टैग बंद करने के बाद, आप ज्यादातर बैंकों द्वारा पेश किए गए नए फास्टैग के लिए अप्लाई क- India TV Hindi
अपना पेटीएम फास्टैग बंद करने के बाद, आप ज्यादातर बैंकों द्वारा पेश किए गए नए फास्टैग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। Image Source : FILE

अगर आप गाड़ी चलाते हैं और अबतक पेटीएम फास्टैग का इस्तेमाल करते आए हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पेटीएम फास्टैग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण या एनएचएआई ने कुछ समय पहले सलाह दी थी कि टोल प्लाजा पर किसी भी असुविधा को रोकने के लिए पेटीएम फास्टैग यूजर्स को 15 मार्च, 2024 से पहले एक अलग बैंक से एक नया फास्टैग हासिल कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की लिमिटेशन के बाद पेटीएम फास्टैग यूजर 15 मार्च, 2024 के बाद अपने बैलेंस को फिर से जोड़ नहीं सकते हैं।

Paytm FASTag स्टेटस कैसे चेक करें

पेटीएम टोल फ्री नंबर: 1800-120-4210 पर कॉल करें और व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (वीआरएन) या टैग आईडी के साथ टैग रजिस्टर किया गए मोबाइल नंबर का उल्लेख करें

फास्टैग बंद होने की पुष्टि करने के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक ग्राहक सहायता एजेंट आपसे संपर्क करेगा।

NETC FASTag स्टेटस ऐसे चेक करें

एनपीसीआई के लिंक https://www.npci.org.in/what-we-do/netc-fastag/check-your-netc-fastag-st... पर जाएं
'FASTag ID या Search by vehicle चुनें
यहां व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा दर्ज करें।
फिर Check Status पर क्लिक करें। आपको स्टेटस पता चल जाएगा।

FASTag बैलेंस ऑनलाइन चेक

अपनी गाड़ी के लिए फास्टैग जारीकर्ता की ऑफिशिल वेबसाइट पर जाएं।
अपने फास्टैग अकाउंट की बैलेंस राशि की जांच करने का विकल्प देखें।
फिर आप पिछले भुगतानों के बारे में अधिक जानने के लिए फास्टैग अकाउंट डिटेल देख सकते हैं।

पेटीएम फास्टैग बंद करने के बाद

अपना पेटीएम फास्टैग बंद करने के बाद, आप ज्यादातर बैंकों द्वारा पेश किए गए नए फास्टैग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नया FASTag 7 वर्किंग डे के भीतर आपके पते पर भेज दिया जाएगा। अगर आप यात्रा पर हैं और अपने बैंकिंग ऐप के जरिये फास्टैग के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने में असमर्थ हैं, तो आप आमतौर पर टोल प्लाजा के पास स्थित विक्रेताओं से सहायता ले सकते हैं। वे आपको फास्टैग प्रदान कर सकते हैं और इसे तुरंत सक्रिय कर सकते हैं, जिससे आपको डबल चार्ज का भुगतान करने से बचने में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा