1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SIP का जादू: सिर्फ 1 साल में इन 5 म्यूचुअल फंड्स ने दिए 20% से ज्यादा रिटर्न, खुशी से झूमे निवेशक!

SIP का जादू: सिर्फ 1 साल में इन 5 म्यूचुअल फंड्स ने दिए 20% से ज्यादा रिटर्न, खुशी से झूमे निवेशक!

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 09, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 12:47 pm IST

पिछले एक साल में जिन निवेशकों ने म्यूचुअल फंड्स में एसआईपी (SIP) के जरिए पैसा लगाया, उनके चेहरे पर इस दिवाली मुस्कान और चमक दोनों लौट आई है। साल 2024 की दिवाली से लेकर अब तक शेयर बाजार ने जबरदस्त तेजी दिखाई है।

SIP का सालभर का करिश्मा- India TV Hindi
SIP का सालभर का करिश्मा Image Source : CANVA

पिछले एक साल में शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देने के मिला है। हालांकि, दिवाली 2024 से दिवाली 2025 तक का सफर कई इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के लिए गोल्डन ईयर साबित हुआ है। जहां एक ओर सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार नई ऊंचाइयां छुईं, वहीं दूसरी ओर SIP के जरिए हर महीने निवेश करने वालों को शानदार रिटर्न मिला। छोटे-छोटे निवेश करने वालों की मेहनत इस बार रंग लाई है क्योंकि कई म्यूचुअल फंड्स ने 20% से ज्यादा का सालाना रिटर्न (XIRR) दिया है। यानी हर महीने की SIP ने इस साल निवेशकों को बंपर फायदा दिलाया है।

276 फंड्स ने दिया मुनाफा

पिछले साल दिवाली से अब तक 279 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में से 276 ने पॉजिटिव रिटर्न दिया। यानी लगभग हर निवेशक को फायदा हुआ। सिर्फ 3 फंड्स ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को नुकसान पहुंचाया। यह आंकड़ा बताता है कि बाजार की बुलिश ट्रेंड और बेहतर कॉर्पोरेट अर्निंग्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया।

इन 5 SIPs ने किया कमाल

  1. Groww Multicap Fund: इसने साल भर में करीब 26% XIRR रिटर्न दिया। अगर आपने हर महीने 10,000 रुपये निवेश किया होता, तो अब आपके निवेश की कीमत करीब 1.38 लाख रुपये हो जाती।
  2. Invesco India Midcap Fund: इस फंड ने 24.69% का रिटर्न दिया। मिडकैप शेयरों में निवेश करने वाला यह फंड पिछले साल के टॉप परफॉर्मर्स में से एक रहा।
  3. Helios Large & Mid Cap Fund: हेलिओस फंड ने निवेशकों को 23.82% का शानदार रिटर्न दिया।
  4. Motilal Oswal Large & Midcap Fund: इस फंड ने 22.33% XIRR रिटर्न दिया। यानी हर महीने 10,000 रुपये की SIP अब 1.33 लाख रुपये में बदल गई।
  5. Kotak Focused Fund: कोटक फंड ने 22.06% रिटर्न देकर निवेशकों का भरोसा जीता। फंड ने कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर फोकस रखकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

निवेशकों के लिए सीख

यह ट्रेंड बताता है कि लंबी अवधि और अनुशासित निवेश का कोई ऑप्शन नहीं। SIP न सिर्फ मार्केट की अस्थिरता से सुरक्षा देती है, बल्कि कंपाउंडिंग का जादू भी दिखाती है। जो निवेशक पिछले साल हर महीने एक तय रकम लगा रहे थे, आज वही अपनी स्क्रीन पर डबल डिजिट रिटर्न देखकर झूम रहे हैं।

Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा