1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PPF Calculator: ₹1 लाख हर साल इन्वेस्ट करें तो मेच्योरिटी पर कितनी मिलेगी टोटल मनी, समझें कैलकुलेशन

PPF Calculator: ₹1 लाख हर साल इन्वेस्ट करें तो मेच्योरिटी पर कितनी मिलेगी टोटल मनी, समझें कैलकुलेशन

 Published : Sep 17, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Sep 17, 2023 01:37 pm IST

पीपीएफ में निवेश के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड और दूसरी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म भरकर अकाउंट ओपन करा सकते हैं।

Public Provident Fund- India TV Hindi
पब्लिक प्रोविडेंट फंड Image Source : PIXABAY

सार्वजनिक भविष्य निधि यानी पीपीएफ (PPF) लंबे समय में बड़ा फंड तैयार करने का एक शानदार और सुरक्षित निवेश साधन है। यह (Public Provident Fund) भारत सरकार की एक सेविंग स्कीम है जो पूरी तरह से सुरक्षित भी है। इस स्कीम के तहत आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में से कहीं एक ही जगह अकाउंट ओपन कराया जा सकता है। इस स्कीम में आप सालाना 1.50 लाख रुपये तक मैक्सिमम निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट (ppf account) की लॉक इन पीरियड 15 साल के लिए होती है। इसमें निवेश पर रिटर्न को समझना भी बेहद आसान है। आइए हम यहां पीपीएफ कैलकुलेटर की मदद से निवेश की गई रकम पर मेच्योरिटी के समय कुल कितनी राशि मिलेगी, एक कैलकुलेशन से समझते हैं। 

1 लाख रुपये हर साल निवेश पर कितना रिटर्न

रिटर्न को समझने से पहले यहां बता दें, पीपीएफ पर ब्याज दर भारत सरकार ही तय करती है। इसी आधार पर बैंक हो या पोस्ट ऑफिस, रिटर्न का कैलकुलेशन करते हैं। फिलहाल पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। एक्सिस बैंक पीपीएफ कैलकुलेटर (PPF Calculator) के कैलकुलेशन के मुताबिक, अब अगर आप हर साल पीपीएफ अकाउंट (PPF Account) में 1 लाख रुपये डिपोजिट करते हैं तो 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से, 15 साल बाद मेच्योरिटी पर आपको कुल 27,12,139 रुपये की रकम मिलेगी। इसमें आपके द्वारा किया गया कुल निवेश 15,00,000 रुपये है। इस रकम पर आपको 12,12,139 रुपये ब्याज के तौर पर मिलते हैं, जो मिलकर 27,12,139 रुपये होते हैं। 

एक्सिस बैंक पीपीएफ कैलकुलेटर
Image Source : AXIS BANKएक्सिस बैंक पीपीएफ कैलकुलेटर

पीपीएफ इसलिए है खास

सार्वजनिक भविष्य निधि यानी पीपीएफ (PPF Account) में आप महज 500 रुपये सालाना से भी निवेश कर सकते हैं। एक वित्त वर्ष में मैक्सिमम 1.50 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। आप चाहें तो तीसरे साल से लेकर छठवें साल तक जरूरत पड़ने पर लोन भी ले सकते हैं। एक बड़ी बात यह भी पीपीएफ (PPF) पर कमाया गया ब्याज टैक्स फ्री है। साथ ही इस निवेश पर आप इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट का फायदा भी ले सकते हैं। 

पीपीएफ कैलकुलेटर का फायदा

पीपीएफ कैलकुलेटर (PPF Calculator) निवेश को समझने में मददगार होता है। पीपीएफ कैलकुलेटर आपकी सुविधा के मुताबिक, आपके निवेश के लिए मेच्योरिटी अवधि तय करने में भी आपकी मदद कर सकता है। यहां बता दें, पीपीएफ अकाउंट को 15 साल बाद मेच्योरिटी के बाद भी 5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा