Sunday, December 07, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI से लेना है Electric Car Loan? कितनी होनी चाहिए आपकी इनकम? जानें ब्याज दर और डॉक्यूमेंट्स लिस्ट

SBI से लेना है Electric Car Loan? कितनी होनी चाहिए आपकी इनकम? जानें ब्याज दर और डॉक्यूमेंट्स लिस्ट

एसबीआई इलेक्ट्रिक व्हीकल लोन सरकारी कर्मचारी से लेकर कृषि कार्यों से जुड़े लोगों तक के लिए उपलब्ध है। यह लोन आपके इलेक्ट्रिक कार या गाड़ी के सपने को पूरा करने में काफी मददगार है।

Written By: Sourabha Suman @sourabhasuman
Published : Nov 10, 2025 07:18 am IST, Updated : Nov 10, 2025 07:19 am IST
अगर आपका सिबिल स्कोर शानदार है तो आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। - India TV Paisa
Photo:INDIA TV अगर आपका सिबिल स्कोर शानदार है तो आपको आसानी से लोन मिल जाएगा।

क्या आप इलेक्ट्रिक कार या अन्य कोई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर  रहे हैं? अगर हां, और आपको लोन की जरूरत है तो भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई से काफी आकर्षक और काफी सुविधाजनक एसबीआई ग्रीन कार लोन या एसबीआई इलेक्ट्रिक व्हीकल लोन मिल सकता है। बस आपको इसके लिए जो मिनिमम क्राइटेरिया है, उसको पूरा करना होता है। सबसे खास बात यह है कि आपको ऑन रोड कीमत का 100% तक लोन भी मिल सकता है। 

कौन कर सकता है अप्लाई

एसबीआई से इलेक्ट्रिक कार लोन के लिए अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 21 साल से लेकर 70 साल के बीच होनी चाहिए। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, यह लोन पाने के लिए आपकी मिनिमम इनकम 3,00,000 रुपये सालाना होना चाहिए। यह कार लोन 8.75 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर उपलब्ध है। यह सीआईसी स्कोर (क्रेडिट स्कोर) 700 और उससे अधिक और नए क्रेडिट ग्राहकों के लिए है।

किस कैटेगरी के लिए क्या हैं नियम और शर्तें

अगर आप केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के नियमित कर्मचारी हैं। रक्षा वेतन पैकेज (डीएसपी), अर्धसैनिक वेतन पैकेज (पीएमएसपी) और भारतीय तटीय रक्षक पैकेज (आईजीएसपी) ग्राहक और विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों के शॉर्ट कमीशन प्राप्त अधिकारी हैं तो आवेदक और/या सह-आवेदक, अगर कोई हो, की कुल वार्षिक आय न्यूनतम 3,00,000 रुपये होनी चाहिए। आप मैक्सिमम  शुद्ध मासिक आय का 48 गुना तक लोन ले सकते हैं।

अगर आप प्रोफेशनल, खुद का रोजगार, व्यवसायी, स्वामित्व/साझेदारी फर्म जो आयकर निर्धारक हैं तो शुद्ध लाभ या सकल कर योग्य आय  3,00,000 रुपये सालाना होनी चाहिए। ध्यान रहे, इसमें सह-आवेदक की आय को एक साथ जोड़ा जा सकता है। आप इस कैटेगरी के तहत सभी मौजूदा ऋणों के मूल्यह्रास और पुनर्भुगतान को जोड़ने के बाद आईटीआर के अनुसार शुद्ध लाभ या सकल कर योग्य आय का 4 गुना तक लोन ले सकत हैं। 

अगर आप कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों से कनेक्टेड हैं तो इसके तहत आवेदक और या सह-आवेदक (को-ओनर) की संयुक्त शुद्ध वार्षिक आय न्यूनतम 4,00,000 रुपये सालाना होनी चाहिए। इस कैटेगरी में शुद्ध वार्षिक आय का 3 गुना तक लोन मिल सकता है। 

कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे

सैलरी पाने वालों के लिए 

पिछले 6 महीनों का बैंक खाते का विवरण
2 पासपोर्ट आकार की फोटो
पहचान का प्रमाण
पता प्रमाण
आय प्रमाण: लेटेस्ट सैलरी स्लिप, फॉर्म 16
पिछले 2 वर्षों का आयकर रिटर्न या फॉर्म 16। 

नॉन-सैलरीड/पेशेवर/व्यवसायी के लिए 
पिछले 6 महीनों का बैंक खाते का विवरण
2 पासपोर्ट आकार की फोटो
पहचान का प्रमाण
पता प्रमाण
आय प्रमाण: पिछले 2 वर्षों का आयकर रिटर्न
पिछले 2 वर्षों का आयकर रिटर्न या फॉर्म 16
ऑडिट की गई बैलेंस शीट, 2 वर्षों का लाभ और हानि विवरण, दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम प्रमाणपत्र/बिक्री कर प्रमाणपत्र/लघु उद्योग पंजीकृत प्रमाणपत्र/साझेदारी की कॉपी

कृषि और संबद्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए 
पिछले 6 महीनों का बैंक खाते का विवरण
2 पासपोर्ट आकार की फोटो
पहचान का प्रमाण
पता प्रमाण
प्रत्यक्ष कृषि गतिविधि (फसल उत्पादन):
खसरा/चिट्टा अडंगल (फसल पैटर्न दर्शाते हुए) पट्टा/खतौनी (भूमि स्वामित्व दर्शाते हुए) फोटोग्राफ सहित। सभी भूमि फ्रीहोल्ड आधार पर होनी चाहिए और स्वामित्व प्रमाण उधारकर्ता के नाम पर होना चाहिए।
संबद्ध कृषि गतिविधि (जैसे डेयरी, मुर्गी पालन, वृक्षारोपण/बागवानी)
गतिविधियों के संचालन का दस्तावेजी प्रमाण प्रदान किया जाना चाहिए।

यहां समझ लें

पहचान प्रमाण के तौर पर पासपोर्ट/पैन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से किसी एक की कॉपी दे सकते हैं। जबकि पता प्रमाण के तौर पर राशन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट/टेलीफोन बिल/बिजली बिल/जीवन बीमा पॉलिसी आदि में से किसी एक की कॉपी दे सकते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Personal Finance News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement