1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. महिलाओं के लिए बेहद खास हैं ये इंश्योरेंस प्लान, इसमें Maternity Plan भी है शामिल

महिलाओं के लिए बेहद खास हैं ये इंश्योरेंस प्लान, इसमें Maternity Plan भी है शामिल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 29, 2023 11:30 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 11:30 pm IST

कोविड के बाद से हेल्थ के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है और ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लोगों के लिए अत्यधिक मददगार हैं। इसलिए आज हम आपके साथ विशेष रूप से मेटरनिटी प्लान इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने जा रहें हैं।

Best Maternity Plan insurance plan for women- India TV Hindi
महिलाओं के लिए इंश्योरेंस प्लान Image Source : CANVA

Best insurance plan for women: हमारे देश में इंश्योरेंस पॉलिसी बनाने वाली बहुत सारी कंपनियां हैं। लोगों के बीच जागरूकता की कमी होने की वजह से परिवार की बहुत कम ऐसी महिलाएं हैं जो अपने नाम कोई भी इंश्योरेंस प्लान नहीं लेती है। हालांकि महिलाएं पुरुष की तुलना में हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरूक होती है। आमतौर पर परिवार में कमाने वाले व्यक्ति के नाम पर ही इंश्योरेंस प्लान लेते हैं। लेकिन अब महिलाओं को ध्यान में रखते हुए Maternity Plan के साथ कई इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध है।

इंश्योरेंस कवर और Maternity Plan को लेकर जागरूकता

कोविड के बाद से धीरे-धीरे महिलाओं के बीच हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ी है। अब केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी अपने नाम पर इंश्योरेंस प्लान लेती है। उन्हें मेटरनिटी प्लान वाले योजनाओं के बारे में भी जानना चाहिए। इससे महिलाएं अपनी वित्तीय सुरक्षा के अलावा किसी तरह की क्रिटिकल बीमारी, विकलांगता या फिर बार बार बीमार होने वाली महिलाएं ओपीडी इंश्योरेंस कवर ले सकती है। महिलाओं के बीच इसे लेकर जागरूकता की कमी होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह सेवाओं और कंपनियों पर विश्वास की कमी है।

इंडिपेंडेंट टर्म होममेकर इंश्योरेंस प्लान

आमतौर पर इंश्योरेंस कवर लेने से पहले लोग उनके ऊपर ज्यादा ध्यान देते हैं जो नौकरी पेशा करने वाले हैं। महिलाओं के मामले में भी ऐसा ही होता आ रहा है। जो महिला घर का काम काज करती हैं, उन्हें बीमा की राशि में सिर्फ 50 % के साथ ही कवर दिया जाता है। इसी वजह से इंडिपेंडेंट टर्म होममेकर इंश्योरेंस प्लान की मांग बढ़ रही है। यह उन महिलाओं के लिए काफी खास है जो कामकाजी नहीं है। 18 से 50 वर्ष की महिलाएं इस इंश्योरेंस प्लान को लेकर 5 लाख रुपये तक कवर ले सकती है।

Maternity Plan वाले हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

आज के समय में महिलाओं के पास बहुत सारे विकल्प हैं। इनमें Maternity Plan वाले हेल्थ इंश्योरेंस प्लान शामिल है। इसमें सभी तरह के बेनिफिट शामिल होते हैं। डिलीवरी से पहले और इसके बाद के अलावा मेटरनिटी पीरियड के समय किसी भी तरह की समस्या होने पर आप इंश्योरेंस कवर क्लेम कर सकते हैं। 2 लाख रुपये मैटरनिटी पीरियड के समय और इसके बाद लगभग 5 लाख रुपये तक का खर्चा इंश्योरेंस से लेना आसान है। इसके अलावा फर्टिलिटी ट्रीटमेंट, नवजात की डेकेयर की सुविधा के लिए फ्लेक्सिबिलिटी मॉड्यूलर हेल्थ प्लान लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा