1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. इमरजेंसी में काम आएंगे फंड जुटाने के 5 तरीके, ज्यादा पैसों पर कम देना होगा ब्याज

इमरजेंसी में काम आएंगे फंड जुटाने के 5 तरीके, ज्यादा पैसों पर कम देना होगा ब्याज

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Oct 28, 2023 05:16 pm IST,  Updated : Oct 28, 2023 05:19 pm IST

आज के समय में इमरजेंसी में आसानी से आप लोन के जरिए फंड जुटा सकते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको कम ब्याज दर पर भी पर्सनल लोन मिल जाएगा।

इमरजेंसी में फंड जुटाने के आसान तरीके - India TV Hindi
इमरजेंसी में फंड जुटाने के आसान तरीके Image Source : PEXELS

इमरजेंसी में पैसों की जरूरत हर व्यक्ति को पड़ती है। ऐसे में कई बार देखा जाता है कि लोग काफी अधिक ब्याज पर पैसा उधार लेते हैं, जिसके कारण वे लोन के जाल में भी फंस जाते हैं। लेकिन आज के समय में इमरजेंसी में फंड पाने के कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनसे आप कम ब्याज पर आसानी से पैसा ले सकते हैं। 

पर्सनल लोन 

पर्सनल लोन इमजेंसी में फंड प्राप्त करने का एक आसान विकल्प होता है। अगर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल अच्छी है तो आसानी से कोई बैंक पर्सनल लोन दे देता है। यहां पर ब्याज दर निर्धारण आपके क्रेडिट स्कोर के मुताबिक होता है, जितना अधिक आपका क्रेडिट स्कोर होगा। पर्सनल लोन की ब्याज दर उतनी ही कम होगी। 

म्यूचुअल फंड और शेयर पर लोन 

म्यूचुअल फंड और शेयर को गिरवी रखकर आसानी से लोन लिया जा सकता है। ज्यादातर बैंक आपके शेयर की मौजूदा वैल्यू के 50 प्रतिशत की राशि तक का लोन शेयरों और म्यूचुअल फंड को गिरवी रखने पर देते हैं। शेयर और म्यूचुअल फंड को गिरवी रखकर लिया गया लोन सिक्योर्ड होता है और इस कारण ब्याज भी कम देनी होती है। 

प्रॉपर्टी पर लोन 

अगर आपको काफी अधिक पैसों की आवश्यकता है तो फिर प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर लोन लेना काफी अच्छा रहता है। इसमें आपकी प्रॉपर्टी की वैल्यू के 60 से 70 प्रतिशत राशि तक आराम से लोन मिलता है। इसकी ब्याज दर भी काफी कम होती है। 

गोल्ड लोन 

गोल्ड लोन एक काफी अच्छा विकल्प है। इसका फायदा यह है कि काफी कम ब्याज दर पर जल्दी लोन मिल जाता है। अगर आपको काफी कम पैसे अवश्यकता है तो गोल्ड लोन एक अच्छा विकल्प होता है। इसमें आपके गोल्ड की वैल्यू के 80 प्रतिशत तक लोन मिल जाता है। 

एफडी 

एफडी पर लोन एक प्रकार की ओवरड्राफ्ट सुविधा होती है। यह सभी में सबसे सस्ता लोन का विकल्प है। एफडी के जरिए लोन की लागत 0.50- 2.00 प्रतिशत के बीच आती है। इसमें एफडी वैल्यू के 70 से 95 प्रतिशत तक का लोन मिल जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा