1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Home Loan जल्दी चुकाना चाहते हैं, अपनाएं ये 4 असरदार तरीके

Home Loan जल्दी चुकाना चाहते हैं, अपनाएं ये 4 असरदार तरीके

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 22, 2024 10:34 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 10:34 pm IST

Home Loan को आप आसानी से जल्दी चुका सकते हैं। हम इस आर्टिकल में होम लोन जल्दी भुगतान के चार असरदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Home Loan- India TV Hindi
Home Loan Image Source : CANVA

Home Loan: अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए लोग काफी मेहनत करके बचत करते हैं और साथ ही होम लोन का भी सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि होम लोन लेना तो काफी आसान होता है लेकिन लौटाना काफी मुश्किल हो जाता है और कई बार लोग अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा होम लोन चुकाने में खर्च कर देते हैं। आज हम इस आर्टिकल में होम लोन जल्दी चुकाने के चार असरदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

होम लोन जल्दी चुकाने के तरीके 

प्री-पेमेंट

प्री-पेमेंट लोन जल्दी चुकाने का एक असरदार तरीका है। इसमें आपको अपनी लोन राशि का कुछ हिस्सा समय -समय पर भुगतान कर देना चाहिए। इसका फायदा यह है कि आपको कम से कम ब्याज देना पड़ेगा और लोन भी जल्दी चुक जाएगा। प्री-पेमेंट के लिए आप बोनस या फिर एक्स्ट्रा इनकम का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

समय के साथ ईएमआई बढ़ाएं 

अगर आप जल्दी लोन चुकाना चाहते हैं तो समय के होम लोन की ईएमआई बढ़ाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जैसे-जैसे आपकी इनकम बढ़ती जाए आपको ईएमआई में भी इजाफा करते रहना चाहिए। इससे आपको ब्याज भी कम देना और लोन भी जल्द चुक जाएगा। 

छोटी अवधि का लोन लें 

होम लोन कम से कम अवधि का लेना चाहिए। इसका फायदा ये होता है कि जितने कम समय के लिए आप होम लोन लेंगे। उतनी ही कम आपको ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा। लेकिन कोई भी लोन लेने से पहले आपको अपने खर्चो और बचत का पूरा हिसाब-किताब लगा लेना चाहिए, नहीं तो आपको ईएमआई का भुगतान करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करें 

होम लोन आपको कम से कम ब्याज दर वाला चुनना चाहिए। अगर आपको लगता है कि मौजूदा बैंक आपसे होम लोन पर अन्य के मुकाबले ज्यादा ब्याज ले रहा है तो आपको अपने होम लोन को ट्रांसफर करा लेना चाहिए। इससे आप मूल ज्यादा चुका पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा