1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB से ₹50 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी जाएगी EMI

PNB से ₹50 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी जाएगी EMI

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 22, 2026 09:54 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 09:54 pm IST

पंजाब नेशनल बैंक आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है। पीएनबी अपने ग्राहकों सिर्फ 7.20 प्रतिशत की शुरुआती दरों पर होम लोन दे रहा है।

minimum salary for home loan in PNB, salary for home loan, PNB home loan interest rates, PNB home lo- India TV Hindi
पीएनबी से 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी Image Source : AFP

PNB Home Loan: पिछले साल की तुलना में इस साल लोन की ब्याज दरों में काफी गिरावट आई है। ब्याज दरों में गिरावट आने से ईएमआई कम होने से आम लोगों को काफी राहत मिल रही है। ईएमआई कम होने से जहां लोगों का मासिक खर्च कम हुआ है, वहीं उनकी बचत बढ़ गई है। पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों सिर्फ 7.20 प्रतिशत की शुरुआती दरों पर होम लोन दे रहा है। यहां हम जानेंगे कि 30 साल के लिए 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर से 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी ईएमआई जाएगी।

पीएनबी से 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी

पंजाब नेशनल बैंक की होम लोन की ब्याज दरें 7.20 प्रतिशत से शुरू हो रही हैं। 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर से 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए आपकी मंथली सैलरी कम से कम 68,000 रुपये होनी चाहिए। इस कैलकुलेशन के हिसाब से आपके नाम पर कोई भी दूसरा लोन एक्टिव नहीं होना चाहिए। पीएनबी से 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपको हर महीने करीब 34,000 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी। बताते चलें कि होम लोन के मामले में आपकी सैलरी का लगभग आधा हिस्सा लोन की ईएमआई में जाता है।

लोन देने के लिए ग्राहक के क्रेडिट स्कोर और पुराने लोन अकाउंट की जांच-पड़ताल करते हैं बैंक

होम लोन, एक लंबे समय तक चलने वाला लोन होता है। इसलिए, कोई भी बैंक ग्राहकों को होम लोन देने से पहले उनक क्रेडिट स्कोर और लोन हिस्ट्री की सख्त जांच-पड़ताल करते हैं। होम लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो बैंक आपका लोन रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर सकता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट के लिए भी बात कर सकते हैं। कई बार अच्छे क्रेडिट स्कोर की वजह से बैंक आपके लिए ब्याज दरों में अच्छा ऑफर दे देते हैं। इसलिए, होम लोन या किसी भी अन्य लोन के लिए सिर्फ एक बैंक में जाने के बजाय अलग-अलग बैंकों में जाकर बेस्ट ऑफर की तलाश करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा