IMD
-
मानसून सीजन का डेढ़ महीना पूरा लेकिन 100 से ज्यादा जिले बारिश को तरसे!
देश में मानसून सीजन को शुरू हुए लगभग डेढ़ महीना हो चुका है. लेकिन इसके बावजूद देख के कई हिस्से ऐसे हैं जहां अब भी बारिश का इंतजार हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में 103 जिले ऐसे हैं जहां अबतक बीते मानसून सीजन यानि पहली जून से लेकर 14 जुलाई के दौरान बारिश की कमी 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा दर्ज की गई है
बिज़नेस | Jul 15, 2018, 11:46 AM IST -
Monsoon: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बरसात का रेड अलर्ट, जानिए कहां के लिए है चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के दो राज्यों यानि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों के लिए भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा उत्तर, मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्य ऐसे हैं जिनके लिए नारंगी चेतावनी भी जारी की गई है। चेतावनी 9 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक जारी हुई है।
बिज़नेस | Jul 09, 2018, 02:18 PM IST -
Good News: मानसून ने किया पूरे देश को कवर, तय समय से 17 दिन पहले पहुंच गर्मी से दी राहत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (र्आएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि मानसून ने इस बार अपने सामान्य तय समय से 17 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है।
बिज़नेस | Jun 29, 2018, 06:48 PM IST -
Monsoon Update: IMD ने कहा मानसून दिल्ली पहुंचा, 2-3 दिन में पूरे देश को करेगा कवर
Monsoon Update: मानसून आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली में भी पहुंच गया है, भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में पहुंच चुका है, इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के भी ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बरसात हो चुकी है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 03:59 PM IST -
Weather Forecast : मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिन दिल्ली सहित इन 13 राज्यों में टूटेगा बारिश का कहर
दिल्ली सहित 13 राज्यों में अगले तीन दिन यानी 28, 29 और 30 जून को भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए बाकायदा ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि इन जगहों के निवासी अपने-अपने स्तर पर हालात से निपटने के लिए तैयार रहें क्योंकि भारी बारिश की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 11:31 AM IST
-
24-48 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बरसात
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को लंबे समय के बाद हल्की बारिश हुई है और इस हफ्ते के अंत तक और भी जोरदार बरसात की संभावना है क्योंकि अगले 24-48 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम का आंकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि थमने के बाद अब फिर से मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 28 या 29 जून को दिल्ली में दाखिल हो जाएगा।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 03:01 PM IST -
मानसून तो शुरुआत में ही पिछड़ गया, 4 बड़े राज्यों में बहुत कम बारिश, देशभर में औसतन 7% कम बरसात
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल देश में सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की है लेकिन मानसून सीजन के पहले 20 दिन यानि पहली से 20 जून तक देशभर में औसत के मुकाबले 7 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 20 जून तक देशभर में औसतन 84.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान देश में 90.6 मिलीमीटर बरसात होती है।
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 11:05 AM IST -
‘22 जून से पहले मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कम, दिल्ली में महीने के अंत तक देगा दस्तक’
इस साल मानसून की समय से पहले शुरुआत के बाद अब यह सुस्त पड़ गया है, मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने इंडिया टीवी को बताया कि 22 जून से पहले मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कम है, महेश के मुताबिक 22 जून के बाद ही मानसून मध्य भारत की ओर बढ़ेगा और तबतक मध्य भारत में बरसात होने की उम्मीद कम ही है
बिज़नेस | Jun 18, 2018, 11:52 AM IST -
धूल और प्रदूषण के बाद अब आंधी और तूफान की चेतावनी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट
दिल्ली समते पंजाब, हरियाण, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3-4 दिन से धूल और प्रदूषण पहले ही परेशानी पैदा कर रहे हैं और अब मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और तूफान की चेतावनी और जारी कर दी है। मौसम विभाग ने पीले रंग का अलर्ट जारी किया है और 5 दिन यानि 15 जून से 19 तक कई जगहों में धूल भरी आंधी के साथ तूफान की चेतावनी है
बिज़नेस | Jun 15, 2018, 09:07 AM IST -
मानसून सीजन के 10 दिन में 15% ज्यादा बरसात, जानिए किस राज्य में कैसी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मानसून सीजन के शुरुआती 10 दिन यानि पहली से 10 जून के दौरान देश में औसत के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है, इस दौरान देशभर में औसतन 41.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर 36.2 मिलीमीटर बारिश होती है
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 04:56 PM IST
-
Red Alert: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, धूलभरी आंधी के बाद शुरू हुई तेज बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, दिल्ली द्वारा शनिवार शाम जारी चेतावनी में कहा गया है कि हल्की बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ दिल्ली और एनसीआर में धूलभरी आंधी आने की संभावना है।
बिज़नेस | Jun 09, 2018, 05:58 PM IST -
मानसून: 5 दिन में औसत से 9% कम बरसात, मंगलवार को आई ज्यादा कमी
इस साल पूरे मानसून सीजन में भले ही सामान्य बरसात होने का अनुमान जारी किया गया हो लेकिन अबतक बीते सीजन में औसत के मुकाबले 9 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बारिश के आंकड़ों के मुताबिक पहली जून से लेकर 5 जून तक देशभर में औसतन 14.2 मिलीमीटर बरसात हुई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान औसतन 15.6 मिलीमीटर बारिश होती है
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 04:56 PM IST -
मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
मानसून जैसे-जैसे आगे बढ़ रहै है वैसे-वैसे कई इलाकों में भारी बरसात हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस हफ्ते कुछेक राज्यों में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यह रेड अलर्ट 8-9 जून के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गोआ, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है
बिज़नेस | Jun 05, 2018, 03:22 PM IST -
मानसून: सीजन में बारिश का अनुमान 5% बढ़कर 102% हुआ, मौसम विभाग ने जारी किया दूसरा अनुमान
इस साल मानसून सीजन के दौरान पहले जितनी बरसात की उम्मीद थी अब उससे ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को मानसून सीजन 2018 के लिए अपना दूसरा अनुमान जारी किया है जिसके मुताबिक इस साल जून से सितंबर के दौरान देश में 102 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, मौसम विभाग ने अप्रैल में जो पहला अनुमान जारी किया था उसमें 97 प्रतिशत बरसात की भविष्यवाणी की थी
बिज़नेस | May 30, 2018, 12:37 PM IST -
मानसून के पहले दिन जोरदार बरसात, केरल में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश
मंगलवार को मानसून के पहले दिन भारी बरसात दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक में औसत से बहुत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है, IMD की तरफ से पहले दिन की बारिश को लेकर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में औसत से 3 गुना ज्यादा जबकि लक्ष्यद्वीप में 4 गुना ज्यादा बरसात हुई है
बिज़नेस | May 30, 2018, 10:18 AM IST
-
मानसून समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा, मौसम विभाग ने की घोषणा
मानसून का इंतजार खत्म हो गया है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून के केरल के तट पर पहुंचने की पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग से पहले सोमवार को मौसम का अनुमान जारी करने वाली निजी संस्था स्काइमेट ने भी मानसून के पहुंचने की घोषणा कर दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून ने केरल के तट पर अपनी दस्तक दे दी है और यह इस साल सामान्य समय से 3 दिन पहले केरल के तट पर पहुंचा है।
बिज़नेस | May 29, 2018, 12:05 PM IST -
मानसून ने केरल के तट पर दी अपनी दस्तक, 2-3 दिन में कर्नाटक पहुंचेगा: Skymet Weather
मानसून को लेकर अच्छी खबर है, मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट का मानना है मानसून के केरल के तट पर पहुंचने के लिए जो पैमाना रखा गया है उसके मुताबिक मानसून ने केरल में आज अपनी दस्तक दे दी है। स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने इंडिया टीवी को बताया कि मानसून को लेकर परिस्थियां अनुकूल हैं और इसके आगे तेजी से बढ़ने का अनुमान है, हालांकि उन्होंने बताया कि मानसून के पहुंचने की आधिकारिक घोषणा मौसम विभाग ही करेगा और उम्मीद है कि आज मौसम विभाग यह घोषणा कर सकता है।
बिज़नेस | May 28, 2018, 04:46 PM IST -
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, मानसून से पहले आने वाला है मेकुनु तूफान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भयंकर चक्रवाती तूफान मेकुनु के बारे में चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि भारत की साउथ-वेस्टर्न कोस्टलाइन के पास वेस्ट सेंट्रल अरब सागर में हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
बिज़नेस | May 26, 2018, 06:53 PM IST -
भारतीय मौसम विभाग से आई आज अच्छी खबर, 29 मई को केरल पहुंचेगा मानसून
इस बार मानसून देश में जल्दी दस्तक देने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि 29 मई को मानसून केरल पहुंच जाएगा। इस साल भारत में मानसून सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
बिज़नेस | May 18, 2018, 07:39 PM IST -
Weather Warning: तूफान-आंधी से फिर रहें सावधान, दिल्ली और यूपी समेत पंजाब-हरियाणा में चेतावनी
देश के कई राज्यों में एक बार फिर से आंधी और तूफान आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में 17 मई को तूफान के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कई राज्यों में तूफान के साथ तेज हवा के झोंके भी चल सकते हैं। 18 मई को भी कुछेक राज्यों में तूफान और आंधी की चेतावनी है
बिज़नेस | May 17, 2018, 04:52 PM IST