1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मानसून: 5 दिन में औसत से 9% कम बरसात, मंगलवार को आई ज्यादा कमी

मानसून: 5 दिन में औसत से 9% कम बरसात, मंगलवार को आई ज्यादा कमी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 06, 2018 10:59 am IST,  Updated : Jun 14, 2018 04:56 pm IST

इस साल पूरे मानसून सीजन में भले ही सामान्य बरसात होने का अनुमान जारी किया गया हो लेकिन अबतक बीते सीजन में औसत के मुकाबले 9 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बारिश के आंकड़ों के मुताबिक पहली जून से लेकर 5 जून तक देशभर में औसतन 14.2 मिलीमीटर बरसात हुई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान औसतन 15.6 मिलीमीटर बारिश होती है

Rainfall deficit of 9 percent during first 5 days of Monsoon season 2018- India TV Hindi
Rainfall deficit of 9 percent during first 5 days of Monsoon season 2018

नई दिल्ली। इस साल पूरे मानसून सीजन में भले ही सामान्य बरसात होने का अनुमान जारी किया गया हो लेकिन अबतक बीते सीजन में औसत के मुकाबले 9 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बारिश के आंकड़ों के मुताबिक पहली जून से लेकर 5 जून तक देशभर में औसतन 14.2 मिलीमीटर बरसात हुई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान औसतन 15.6 मिलीमीटर बारिश होती है।

इस साल मानसून ने समय से पहले केरल में दस्तक दी है, लेकिन केरल में औसत से कम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पहली जून से 5 जून के दौरान केरल में औसतन 67.1 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य बरसात के मुकाबले 13 प्रतिशत कम है। मानसून अब केरल से आगे बढ़कर कर्नाटक और महाराष्ट्र पहुंच रहा है।

मौसम विभाग के मुकाबिक पहली जून से 5 जून के दौरान 13 राज्य ऐसे हैं जहां सामान्य बारिश हुई है जबकि 3 राज्यों में सामान्य से कम, 9 में बहुत कम और 3 राज्यों मे जरा भी बरसात नहीं हुई है। हालांकि 3 राज्य ऐसे भी हैं जहां औसत से ज्यादा और 5 राज्यों में अत्याधिक बरसात दर्ज की गई है। बारिश की ज्यादा कमी मंगलवार को ही देखने को मिली है, मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को देशभर में औसत के मुकाबले 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है, सामान्य तौर पर 5 जून को 3.8 मिलीमीटर बरसात होती है जबकि इस बार 2.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा