WEATHER NEWS IN HINDI
-
15 अगस्त को 13 राज्यों में भारी बरसात की चेतावनी, कुछेक राज्यों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त को देश के ज्यादातर हिस्सों में बरसात होने की संभावना है
बिज़नेस | Aug 14, 2018, 04:58 PM IST -
मानसून सीजन 10 प्रतिशत तक पहुंच गई बारिश की कमी, सूखे की आशंका बढ़ी
पूरे मानसून सीजन यानि जून से सितंबर के दौरान अगर बारिश की कमी 10 प्रतिशत या इससे ज्यादा हो तो सीजन को सूखा घोषित कर दिया जाता है।
बिज़नेस | Aug 07, 2018, 01:22 PM IST -
मानसून सीजन आधा खत्म, देश में सामान्य के मुकाबले हुई 6% कम बरसात
देश में मानसून सीजन आधा खत्म हो चुका है और अबतक बीते मानसून सीजन के दौरान देशभर में सामान्य के मुकाबले 6 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है
बिज़नेस | Jul 31, 2018, 05:15 PM IST -
Monsoon Update: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, मध्य भारत के लिए जारी हुई चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने मध्य भारत में भारी बरसात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए रेड अलर्ट के मुताबिक 23 जुलाई को पूर्वी राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछेक जगहों पर बहुत भारी से अत्याधिक बरसात होने की आशंका है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में इस तरह के हालात 24 जुलाई को भी रह सकते हैं।
बिज़नेस | Jul 23, 2018, 01:01 PM IST -
मानसून सीजन का डेढ़ महीना पूरा लेकिन 100 से ज्यादा जिले बारिश को तरसे!
देश में मानसून सीजन को शुरू हुए लगभग डेढ़ महीना हो चुका है. लेकिन इसके बावजूद देख के कई हिस्से ऐसे हैं जहां अब भी बारिश का इंतजार हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में 103 जिले ऐसे हैं जहां अबतक बीते मानसून सीजन यानि पहली जून से लेकर 14 जुलाई के दौरान बारिश की कमी 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा दर्ज की गई है
बिज़नेस | Jul 15, 2018, 11:46 AM IST
-
24-48 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बरसात
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को लंबे समय के बाद हल्की बारिश हुई है और इस हफ्ते के अंत तक और भी जोरदार बरसात की संभावना है क्योंकि अगले 24-48 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम का आंकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि थमने के बाद अब फिर से मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 28 या 29 जून को दिल्ली में दाखिल हो जाएगा।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 03:01 PM IST -
मानसून तो शुरुआत में ही पिछड़ गया, 4 बड़े राज्यों में बहुत कम बारिश, देशभर में औसतन 7% कम बरसात
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल देश में सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की है लेकिन मानसून सीजन के पहले 20 दिन यानि पहली से 20 जून तक देशभर में औसत के मुकाबले 7 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 20 जून तक देशभर में औसतन 84.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान देश में 90.6 मिलीमीटर बरसात होती है।
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 11:05 AM IST -
मानसून: गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश की भारी कमी, धान, कपास और तिलहन की खेती प्रभावित
अबतक बीते मानसून सीजन के दौरान देशभर में भले ही सामान्य बरसात हुई हो लेकिन मानसून के रुकने की वजह से कुछेक राज्यों में बारिश की भारी कमी देखी जा रही है जिस वजह से उन राज्यों में खरीफ की बुआई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अबतक बीते मानसून सीजन के दौरान गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश की भारी कमी देखी जा रही है
बिज़नेस | Jun 19, 2018, 11:07 AM IST -
‘22 जून से पहले मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कम, दिल्ली में महीने के अंत तक देगा दस्तक’
इस साल मानसून की समय से पहले शुरुआत के बाद अब यह सुस्त पड़ गया है, मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने इंडिया टीवी को बताया कि 22 जून से पहले मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कम है, महेश के मुताबिक 22 जून के बाद ही मानसून मध्य भारत की ओर बढ़ेगा और तबतक मध्य भारत में बरसात होने की उम्मीद कम ही है
बिज़नेस | Jun 18, 2018, 11:52 AM IST -
धूल और प्रदूषण के बाद अब आंधी और तूफान की चेतावनी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट
दिल्ली समते पंजाब, हरियाण, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3-4 दिन से धूल और प्रदूषण पहले ही परेशानी पैदा कर रहे हैं और अब मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और तूफान की चेतावनी और जारी कर दी है। मौसम विभाग ने पीले रंग का अलर्ट जारी किया है और 5 दिन यानि 15 जून से 19 तक कई जगहों में धूल भरी आंधी के साथ तूफान की चेतावनी है
बिज़नेस | Jun 15, 2018, 09:07 AM IST
-
दिल्ली में धूल से 3 दिन बाद ही मिलेगी राहत, मानसून के लिए भी 15 दिन का इंतजार
देश की राजधानी दिल्ली में छाई धूल से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि अगले 2-3 दिन तक दिल्ली में मौसम ऐसा ही बना रहने की आशंका है। मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक 16 जून तक दिल्ली के मौसम में धूल छायी रहने की आशंका है
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 04:56 PM IST -
मानसून सीजन के 10 दिन में 15% ज्यादा बरसात, जानिए किस राज्य में कैसी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मानसून सीजन के शुरुआती 10 दिन यानि पहली से 10 जून के दौरान देश में औसत के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है, इस दौरान देशभर में औसतन 41.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर 36.2 मिलीमीटर बारिश होती है
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 04:56 PM IST -
मानसून: 5 दिन में औसत से 9% कम बरसात, मंगलवार को आई ज्यादा कमी
इस साल पूरे मानसून सीजन में भले ही सामान्य बरसात होने का अनुमान जारी किया गया हो लेकिन अबतक बीते सीजन में औसत के मुकाबले 9 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बारिश के आंकड़ों के मुताबिक पहली जून से लेकर 5 जून तक देशभर में औसतन 14.2 मिलीमीटर बरसात हुई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान औसतन 15.6 मिलीमीटर बारिश होती है
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 04:56 PM IST -
मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
मानसून जैसे-जैसे आगे बढ़ रहै है वैसे-वैसे कई इलाकों में भारी बरसात हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस हफ्ते कुछेक राज्यों में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यह रेड अलर्ट 8-9 जून के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गोआ, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है
बिज़नेस | Jun 05, 2018, 03:22 PM IST -
मानसून: सीजन में बारिश का अनुमान 5% बढ़कर 102% हुआ, मौसम विभाग ने जारी किया दूसरा अनुमान
इस साल मानसून सीजन के दौरान पहले जितनी बरसात की उम्मीद थी अब उससे ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को मानसून सीजन 2018 के लिए अपना दूसरा अनुमान जारी किया है जिसके मुताबिक इस साल जून से सितंबर के दौरान देश में 102 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, मौसम विभाग ने अप्रैल में जो पहला अनुमान जारी किया था उसमें 97 प्रतिशत बरसात की भविष्यवाणी की थी
बिज़नेस | May 30, 2018, 12:37 PM IST
-
मानसून के पहले दिन जोरदार बरसात, केरल में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश
मंगलवार को मानसून के पहले दिन भारी बरसात दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक में औसत से बहुत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है, IMD की तरफ से पहले दिन की बारिश को लेकर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में औसत से 3 गुना ज्यादा जबकि लक्ष्यद्वीप में 4 गुना ज्यादा बरसात हुई है
बिज़नेस | May 30, 2018, 10:18 AM IST -
मानसून समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा, मौसम विभाग ने की घोषणा
मानसून का इंतजार खत्म हो गया है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून के केरल के तट पर पहुंचने की पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग से पहले सोमवार को मौसम का अनुमान जारी करने वाली निजी संस्था स्काइमेट ने भी मानसून के पहुंचने की घोषणा कर दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून ने केरल के तट पर अपनी दस्तक दे दी है और यह इस साल सामान्य समय से 3 दिन पहले केरल के तट पर पहुंचा है।
बिज़नेस | May 29, 2018, 12:05 PM IST -
Weather Warning: तूफान-आंधी से फिर रहें सावधान, दिल्ली और यूपी समेत पंजाब-हरियाणा में चेतावनी
देश के कई राज्यों में एक बार फिर से आंधी और तूफान आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में 17 मई को तूफान के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कई राज्यों में तूफान के साथ तेज हवा के झोंके भी चल सकते हैं। 18 मई को भी कुछेक राज्यों में तूफान और आंधी की चेतावनी है
बिज़नेस | May 17, 2018, 04:52 PM IST -
Weather Warning: सावधान रहें, मौसम विभाग ने 25 राज्यों में आधी और तूफान की चेतावनी जारी की
पिछले हफ्ते देश के कई राज्यों में जिस तरह का आंधी और तूफान आया था, उसी तरह के आंधी-तूफान की चेतावनी एक बार फिर से जारी हुई है। इस बार मौसम विभाग ने देश के 25 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, 5 राज्यों में नारंगी चेतावनी है और बाकी 20 राज्यों में पीले रंग की चेतावनी जारी की गई है
बिज़नेस | May 16, 2018, 03:23 PM IST -
Weather Warning: 70 की रफ्तार से चल सकती है आंधी, दिल्ली के साथ 20 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का अलर्ट
रविवार रात को आंधी और तूफान ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जिस तरह की तबाही मचाई है उसी तरह की तबाई की चेतावनी फिर से जारी की गई है। मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा राज्यों के लिए फिर से अलर्ट जारी किया है।
बिज़नेस | May 14, 2018, 01:38 PM IST
- « Prev
- Next »